फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देर रात हुआ छात्रा संजलि का दाह संस्कार, गम और गुस्से का फूटा गुबार, देखिए तस्वीरें

Fri, 21 Dec 2018 11:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 21 Dec 2018 11:15 AM IST
विज्ञापन
agra schoolgirl sanjali cremated at late night in lalau village
देर रात हुआ छात्रा संजलि का संस्कार
आगरा के गांव लालऊ में हाईस्कूल की छात्रा संजलि का शव गुरुवार शाम को घर पर पहुंचा तो कोहराम मच गया। महिलाएं बिलख-बिलखकर रोने लगीं। पुलिस ने पूछा कि दाह संस्कार कब किया जाएगा? तो लोग भड़क गए। उन्होंने एलान कर दिया कि हत्यारों के पकड़े जाने तक दाह संस्कार नहीं होगा। चार घंटे चले हंगामे के बाद रात नौ बजे दाह संस्कार कर दिया गया।

देर रात हुआ छात्रा संजलि का संस्कार, गम और गुस्से का फूटा गुबार, देखिए तस्वीरें

agra schoolgirl sanjali cremated at late night in lalau village
संजलि हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
संजलि के परिजनों ने दो मांगें रखीं। उन्होंने कहा कि एक तो परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाए। दूसरा एक करोड़ रुपये मुआवजा दिया जाए। संजलि की बहन अंजलि ने कहा कि कई घटनाओं में प्रदेश सरकार ने एक करोड़ तक मुआवजा दिया है तो इस घटना में क्यों नहीं दिया जा सकता है। अंजलि ने कहा कि इससे बड़ी वारदात और क्या हो सकती है कि स्कूल से लौटती उसकी बहन को जिंदा जला दिया गया। 

देर रात हुआ छात्रा संजलि का संस्कार, गम और गुस्से का फूटा गुबार, देखिए तस्वीरें

agra schoolgirl sanjali cremated at late night in lalau village
संजलि हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
संजलि के शव के साथ दिल्ली से आए आठ रिश्तेदारों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। ये लोग हंगामा कर रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई से ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने कहा कि पुलिस का रवैया ठीक नहीं है। पुलिस चाह रही थी कि संजलि के शव का दाह संस्कार रात में ही किया जाए जबकि परिजन इसके लिए राजी नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात हुआ छात्रा संजलि का संस्कार, गम और गुस्से का फूटा गुबार, देखिए तस्वीरें

agra schoolgirl sanjali cremated at late night in lalau village
संजलि हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
गुस्साए लोगों ने दोपहर को क्षेत्रीय सांसद चौधरी बाबूलाल के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि वह अभी तक क्यों नहीं आए हैं? वोट लेने आते हैं तो दुख दर्द में क्यों नहीं आते। शाम को जब संजलि का शव पहुंचा तो आगरा के सांसद व एससी आयोग के अध्यक्ष रामशंकर कठेरिया के खिलाफ भी नारे लगाए। उन्होंने कहा कि कठेरिया को अब तक आ जाना चाहिए था। महिला आयोग की टीम आई है तो कठेरिया क्यों नहीं आए?
विज्ञापन

देर रात हुआ छात्रा संजलि का संस्कार, गम और गुस्से का फूटा गुबार, देखिए तस्वीरें

agra schoolgirl sanjali cremated at late night in lalau village
छात्रा संजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
संजलि कक्षा 10 की छात्रा थी। वो गांव से नौ किमी दूर नौमील गांव स्थित अशरफी देवी छिद्दा सिंह इंटर कॉलेज में पढ़ती थी। मंगलवार दोपहर को छुट्टी के बाद साइकिल से घर लौट रही थी। तभी बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल डालकर उसे आग के हवाले कर दिया। संजलि को गंभीर अवस्था में आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में रेफर कर दिया गया। जहां गुरुवार तड़के उसकी मौत हो गई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed