कासगंज जिले के सोरों के लोग एवं श्रद्धालु नागा साधुओं के हैरतअंगेज करतब देख आश्चर्यचकित रह गए। देशभर से आए नागा साधुओं ने शाही शोभायात्रा निकालकर कला कौशल का प्रदर्शन किया। करतब दिखाते हुए हरिपदी गंगाघाट पहुंचे साधुओं ने स्नान किया। साधुओं का प्रदर्शन देखने के लिए कस्बे में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
तस्वीरें: तीर्थनगरी में नागा साधुओं ने निकाली शोभायात्रा, हैरतअंगेज करतब देख दंग रह गए लोग
2 of 7
नागा साधुओं ने निकाली शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा में नागा साधुओं के अतिरिक्त विभिन्न अखाड़ों के साधु भी शामिल रहे। शोभायात्रा तीर्थनगरी के बाशिंदों एवं दूर दराज से पहुंचने वाले लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। साधुओं का अनूठा संगम गुरुवार को हरिपदी के घाटों पर देखने को मिला। नागालैंड आश्रम से नागा साधुओं की शोभायात्रा शुरू हुई। शोभायात्रा में शामिल झांकियों में अखाड़ों के प्रमुख महंत विराजमान थे।
तस्वीरें: तीर्थनगरी में नागा साधुओं ने निकाली शोभायात्रा, हैरतअंगेज करतब देख दंग रह गए लोग
3 of 7
नागा साधुओं ने निकाली शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
शोभायात्रा के दौरान देशभर से आए करीब 14 अखाड़ों के साधुओं के साथ स्थानीय नागा साधुओं ने भी कला कौशल का प्रदर्शन किया। शोभायात्रा योग मार्ग, लहरा रोड, बड़ा बाजार, कछला गेट, रामसिंहपुरा, कटरा बाजार, चंदन चौक, मेला रोड क्षेत्र में होती हुई हरिपदी घाट पहुंची। जहां नागा साधुओं ने सामूहिक शाही स्नान किया। शोभायात्रा में नगाड़े, घंटे, घड़ियाल, दुंदुभी बजाई गई।
तस्वीरें: तीर्थनगरी में नागा साधुओं ने निकाली शोभायात्रा, हैरतअंगेज करतब देख दंग रह गए लोग
4 of 7
नागा साधुओं ने निकाली शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
साधुओं ने हाथों में त्रिशूल, तलवार, फरसा थामें रखा। इन्हीं शस्त्रों से करतब किया। शोभायात्रा श्री शंभू पंच दशनाम आवाहन सरकार गणपति के अखाड़े के नेतृत्व में निकाली गई। यात्रा में जूना अखाड़ा व निरंजनी अखाड़ा, अटल अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, अग्नि अखाड़ा, श्री पंचायती बड़ा उदासीन अखाड़ा, वैष्णव चर्तुसंप्रदाय, खड़ग दर्शन संप्रदाय एवं नागालैंड अखाड़े के साधु शामिल रहे।
तस्वीरें: तीर्थनगरी में नागा साधुओं ने निकाली शोभायात्रा, हैरतअंगेज करतब देख दंग रह गए लोग
5 of 7
नागा साधुओं ने निकाली शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
नागालैंड अखाड़े के महंत सीताराम तिवारी बताते हैं कि करीब 20 वर्ष पूर्व सोरों के ब्रह्मलीन नागा साधु महंत सेवागिरि द्वारा पूरे भारतवर्ष के नागा साधुओं के अखाड़ों पर जाकर उन्हें एक मंच पर लाकर तीर्थनगरी में हर वर्ष मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष पर शाही जुलूस एवं शाही स्नान की परंपरा डाली। तभी से यह परंपरा लगातार जारी है।