फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेना भर्ती गैंगः सैन्य अफसरों की मदद से होगा गिरोह का 'सफाया', मोबाइल कॉल डिटेल का इंतजार

Thu, 16 Jul 2020 02:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 16 Jul 2020 02:25 PM IST
सार

सरगना के खातों की डिटेल निकलवाई जाएगी 
 

विज्ञापन
Agra Police Will Take Help Army For Creck Gang Crime
जानकारी देते एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर तीन करोड़ से अधिक की संपत्ति बनाने वाले राकेश चौधरी के मोबाइल की कॉल डिटेल पुलिस निकलवा रही है। बैंक खाते की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 
Agra Police Will Take Help Army For Creck Gang Crime
फर्जीवाड़े का सरगना राकेश चौधरी - फोटो : अमर उजाला
गैंग के बारे में और कितने सदस्य हैं? पुलिस इसका पता करने में लगी है। वहीं गैंग ने सेना में किसी को भर्ती कराया या नहीं? इस बारे में पता करने के लिए सेना के अधिकारियों की भी मदद ली जाएगी। 
Agra Police Will Take Help Army For Creck Gang Crime
आरोपी के बारे में जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर नवयुवकों से ठगी करने वाले गैंग के सरगना गांव बुढ़ेरा निवासी राकेश चौधरी को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उसके पास से मोबाइल बरामद किया था। अब पुलिस मोबाइल को फोरेंसिक साइंस लैब भेजेगी। मोबाइल में कौन-कौन सा डेटा है?  कितने लोगों के मोबाइल नंबर है? इसकी जानकारी ली जाएगी। वहीं कॉल डिटेल भी निकलवाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Will Take Help Army For Creck Gang Crime
एसएसपी बबलू कुमार - फोटो : अमर उजाला
राकेश चौधरी के एक एकाउंट की जानकारी मिली है। इस पर पुलिस ने एकाउंट की डिटेल निकलवाने के लिए बैंक को पत्र लिखा है। इससे यह पता किया जाएगा कि खाते में रकम डाली गई या नहीं? 

ये भी पढ़ें- 200 युवाओं को सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बना 'करोड़पति', अब पहुंचा सलाखों के पीछे
 
विज्ञापन
Agra Police Will Take Help Army For Creck Gang Crime
सदर थाना (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार का कहना है कि गैंग ने सेना में युवक भर्ती कराए हैं या नहीं? इसके बारे में पता किया जा रहा है। अगर, गैंग की मदद से कोई भर्ती हुआ होगा तो उसकी लिस्ट तैयार की जाएगी। राकेश को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। प्राथमिक पूछताछ में कुछ जानकारियां दी हैं। उन पर पुलिस पड़ताल करने में लगी है। वहीं जांच में सेना की भी मदद  ली जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed