फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड: आखिर कहां है 68 दिनों से फरार 50 हजार का इनामी लाला, पांच राज्यों में दौड़ चुकी पुलिस

Thu, 23 Sep 2021 10:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 Sep 2021 10:21 AM IST
विज्ञापन
Agra Police Search Manappuram Gold Robbery Miscreant Lala In Five States
आगरा डकैती कांड का आरोपी लाला - फोटो : अमर उजाला

आगरा के कमला नगर में गोल्ड लोन कंपनी की शाखा से 15.5 किलोग्राम सोने की डकैती का मुख्य सरगना 50 हजार का इनामी फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला पुलिस को चकरघिन्नी बनाए हुए है। पुलिस जब तक उसकी लोकेशन ट्रेस करती है, तब तक वो फरार हो जाता है। यही वजह है कि 68 दिन बाद भी वह पुलिस की पकड़ से दूर है। यूपी के अलावा राजस्थान, दिल्ली, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी उसकी तलाश की जा चुकी है। मणप्पुरम गोल्ड लोन फाइनेंस कंपनी की कमला नगर शाखा में 17 जुलाई को डकैती डाली गई थी। बदमाश 15.5 किलोग्राम से अधिक सोना लूटकर ले गए थे। हालांकि मुकदमा 19 किलोग्राम सोना लूटकर ले जाने का लिखाया गया था। पुलिस के मुताबिक, 3.5 किलोग्राम सोना शाखा में ही रखा मिल गया था। पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार किया था। गैंग का सरगना फिरोजाबाद का हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र उर्फ लाला है। पुलिस ने 14 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा। 11 किलोग्राम से अधिक सोना भी बरामद किया गया। मगर, नरेंद्र उर्फ लाला हाथ नहीं आया।

Agra Police Search Manappuram Gold Robbery Miscreant Lala In Five States
आगरा डकैती कांड का आरोपी लाला - फोटो : अमर उजाला

पुलिस की एक विशेष टीम को उसकी गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा से लेकर दिल्ली तक पुलिस टीम गई। मगर, वह नहीं मिला। बाद में उसके पश्चिम बंगाल और ओडिशा में छिपे होने की जानकारी मिली। पुलिस वहां भी भेजी गई, लेकिन बदमाश पुलिस के पहुंचने से पहले वहां से भाग गया। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि गैंग के सरगना की तलाश में टीम लगी हुई है। फिरोजाबाद, दिल्ली, बिजनौर, पश्चिम बंगाल, ओडिशा तक टीम जा चुकी है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उसके मददगारों पर भी पुलिस ने शिकंजा है। आगे भी कार्रवाई चल रही है।

Agra Police Search Manappuram Gold Robbery Miscreant Lala In Five States
मुठभेड़ में मारे गए बदमाश निर्दोष और मनीष के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

दो मुठभेड़ में मारे गए, 14 की गिरफ्तारी हुई
पुलिस ने फाइनेंस कंपनी की शाखा में डकैती की घटना के दो घंटे बाद ही मुठभेड़ में मनीष और निर्दोष कुमार को मार गिराया था। प्रभात ने आत्मसमर्पण किया था। संतोष जाटव, अंशुल सोलंकी, अंशु यादव उर्फ ध्रुव, संजय शर्मा, रेनू पंडित, सुनीता, राजा उर्फ गौतम सागर, अवकाश मिश्रा उर्फ सोनू, अश्वनी मिश्रा उर्फ सोनू, देवेंद्र यादव, दीपू, सचिन, मनोज गिरफ्तार कर जेल भेजे गए। आरोपियों से छह लाख रुपये और 11.766 किलोग्राम सोना बरामद किया जा चुका है। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला पर तीन किलोग्राम से अधिक सोना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Search Manappuram Gold Robbery Miscreant Lala In Five States
मुठभेड़ में मारा गया निर्दोष - फोटो : अमर उजाला

1300 किलोमीटर दूर से भी भागा नरेंद्र
पुलिस को पिछले दिनों जानकारी मिली थी कि  इनामी बदमाशनरेंद्र दिल्ली से ओडिशा चला गया है। इस पर पुलिस टीम 1300 किलोमीटर दूर ओडिशा पहुंची। मगर, पुलिस के दबिश देने से पहले वो फरार हो गया। उसके पास मोबाइल भी नहीं हैं, जिससे उसकी लोकेशन पता चल जाती। चर्चा है कि वह लूटे गए सोने को बेच रहा है। अपने रिश्तेदार और परिवार के लोगों के संपर्क में भी नहीं है। पुलिस उसके भाई को पहले ही जेल भेज चुकी है। रिश्तेदार भी पकडे़ जा चुके हैं।

विज्ञापन
Agra Police Search Manappuram Gold Robbery Miscreant Lala In Five States
मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी का ऑफिस - फोटो : अमर उजाला

पांच बदमाशों को मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है पुलिस
आगरा में दो महीने में पांच बदमाश एनकाउंटर में मारे जा चुके हैं। सबसे पहले सोना लूटकर भागते दो मनीष और निर्दोष कुमार मारे गए थे। बाद में एक लाख रुपये का इनामी बदन सिंह मारा गया था। उसके साथ उसका साथी भी मारा गया था। उसके बाद मुकेश ठाकुर भी मुठभेड़ में मारा गया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि नरेंद्र पुलिस से दूर भाग रहा है। उसे डर है कि पुलिस मुठभेड़ में मारा जा सकता है। वह समर्पण भी नहीं कर पा रहा है।

आगरा: कौन है लाला, जिसकी तलाश में जुटी पुलिस, भाई मुठभेड़ में मारा गया, बहन पर आठ मुकदमे

मणप्पुरम गोल्ड डकैती कांड: मुख्य आरोपी लाला के भाई, दो सराफ सहित चार गिरफ्तार, अब तक 14 को जेल
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed