{"_id":"615d41af8ebc3e629104080e","slug":"agra-police-lodge-fir-against-samajwadi-party-leaders-in-case-of-protest-at-dvvnl","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आगरा: सपा राष्ट्रीय महासचिव सहित 31 नामजद और सौ अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा, प्रदर्शन में हुआ था लाठीचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: सपा राष्ट्रीय महासचिव सहित 31 नामजद और सौ अज्ञात पर दर्ज हुआ मुकदमा, प्रदर्शन में हुआ था लाठीचार्ज
Wed, 06 Oct 2021 12:03 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
आगरा: सपा के प्रदर्शन की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
नलकूप कनेक्शन से जीएसटी हटाने, 20 घंटे बिजली आपूर्ति और बकाया वसूली के लिए रिकवरी के नाम पर उत्पीड़न के आरोप लगाते हुए मंगलवार को सपाइयों ने डीवीवीएनएल एमडी दफ्तर का घेराव किया था। करीब तीन घंटे तक गेट पर हंगामा, विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी हुई। गेटों पर तैनात पुलिस ने दफ्तर में अंदर नहीं घुसने दिया। जबरन घुसने पर लाठियां भांजकर खदेड़ा। इस दौरान पदाधिकारी व कार्यकर्ता घायल हो गए। आगरा पुलिस ने मंगलवार देर रात सपाइयों पर मुकदमा दर्ज किया है।
आगरा: सपा के प्रदर्शन के दौरान बल प्रयोग करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
इन पर दर्ज हुआ मुकदमा
दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम (डीवीवीएनएल) मुख्यालय पर प्रदर्शन के मामले में आगरा पुलिस ने राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह, जिलाध्यक्ष मधु सूदन शर्मा, महानगर अध्यक्ष वाजिद निसार सहित 31 नामजद और 100 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। सरकारी कार्य में बाधा और कोविड नियमों को तोड़ने सहित विभिन्न धाराओं में थाना सिकंदरा में मुकदमा दर्ज किया गया है।
आगरा: भीड़ को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में एमडी दफ्तर के गेट पर सड़क किनारे घेराव सभा शुरू हुई। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा, शहर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार व पूर्व विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में सपाइयों ने बिजली समस्याओं को लेकर हल्ला बोला। बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं। दोपहर एक बजे तक कोई ज्ञापन लेने नहीं आया। जिसके बाद सपाइयों ने गेट से अंदर घुसने का प्रयास किया, तो तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया। नोकझोंक के बाद पुलिस ने लाठियों से भीड़ को खदेड़ा। कार्यकर्ताओं में भगदड़ मच गई। इस दौरान शहर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार, उपाध्यक्ष रिजवान रईसउद्दीन, गौरव यादव व सुरेंद्र चौधरी आदि घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा: सपाइयों को खदेड़ती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
लाठियां भांजने के बाद गेट से भीड़ छंट गई। जिसके बाद एमडी अमित किशोर गेट पर आए। सपा प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजी लाल सुमन ने बताया कि बिजली समस्याओं के निराकरण का एमडी ने आश्वासन दिया है। जिलाध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने कहा, जनता की समस्याएं सुनने की जगह पुलिस व प्रशासन लाठीचार्ज करना सरकार की विफलता को दर्शाता है।
विज्ञापन
आगरा: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
ये रहे मौजूद
प्रदर्शन में लाल सिंह लोधी, मुकेश यादव, अवनींद्र यादव, श्रीप्रकाश यादव, पवन दौनेरिया, सौरभ गुप्ता, राम सहाय यादव, ममता टपलू, बबलू शरीफ, योगेश प्रधान, तेजपाल यादव, संजय तोमर, पिंकी त्यागी, देवेंद्र राठौर, शिवराम यादव, प्रकाश नारायण शर्मा, मुस्तकीम कुरैशी, सुलेखा श्रीवास्तव, विष्णु प्रधान, रामनरेश यादव, अंकित जैन, पल्लवी महाजन, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
आगरा: विधि के छात्र इस तारीख तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म, बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों को कल तक का मौका
प्रदर्शन में लाल सिंह लोधी, मुकेश यादव, अवनींद्र यादव, श्रीप्रकाश यादव, पवन दौनेरिया, सौरभ गुप्ता, राम सहाय यादव, ममता टपलू, बबलू शरीफ, योगेश प्रधान, तेजपाल यादव, संजय तोमर, पिंकी त्यागी, देवेंद्र राठौर, शिवराम यादव, प्रकाश नारायण शर्मा, मुस्तकीम कुरैशी, सुलेखा श्रीवास्तव, विष्णु प्रधान, रामनरेश यादव, अंकित जैन, पल्लवी महाजन, विपिन चौधरी आदि मौजूद रहे।
आगरा: विधि के छात्र इस तारीख तक भर सकेंगे परीक्षा फार्म, बीएड द्वितीय वर्ष के छात्रों को कल तक का मौका