फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोख के सौदागर: गिरफ्तार नर्स खोलेगी अस्मिता के सारे राज, जल्द होगा नवजात बच्चों के सौदागरों का हर 'राजफाश'

Sun, 19 Jul 2020 10:48 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 19 Jul 2020 10:48 AM IST
सार

सिलीगुड़ी से आगरा लेकर आ रही पुलिस, होगी पूछताछ 
 

विज्ञापन
Agra Police Get Nurse Remand In Case Of Commercial Surrogacy
पुलिस गिरफ्त में अस्मिता के एजेंट और नेपाल की अस्मिता - फोटो : अमर उजाला
कोख के सौदागर गैंग की सरगना नेपाल की अस्मिता की एजेंट सिलीगुड़ी की नर्स कल्पना और उसके पति सूरज को पुलिस आगरा ला रही है। इससे पहले दोनों को शनिवार को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों की ट्रांजिट रिमांड मंजूर कर दी। अब पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी। अगली स्लाइड में पढ़िये पूरा मामला...
Agra Police Get Nurse Remand In Case Of Commercial Surrogacy
कोख के सौदागर: अस्मिता, राहुल, नीलम (क्रमश:) - फोटो : अमर उजाला
विगत 19 जून को थाना फतेहाबाद क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर पुलिस ने फरीदाबाद की नीलम सहित पांच लोगों को तीन नवजात बच्चियों के साथ पकड़ा था। तीनों को बेचने के लिए नेपाल बॉर्डर ले जाया जा रहा था। 

संबंधित खबर: कोख के सौदागरों को लेकर बड़ा खुलासा, विष्णुकांत और अस्मिता ने विदेशी दंपतियों को भी बेचे बच्चे
Agra Police Get Nurse Remand In Case Of Commercial Surrogacy
स्थानीय सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
नीलम ने पुलिस कस्टडी रिमांड पर कई राज खोले थे। बाद में नीलम का एजेंट आनंद राहुल सारस्वत पकड़ा था। पुलिस ने उसे छह दिन की रिमांड पर लिया है। उससे पूछताछ में नोएडा के डॉ. विष्णुकांत का नाम सामने आया था। अस्मिता डॉक्टर की पत्नी है। डॉक्टर ही मास्टरमाइंड है।

संबंधित खबर: यूपी से नेपाल तक फैला है 'कोख के सौदागरों' का गिरोह, ऐसे चलता है पूरा नेटवर्क
  
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Police Get Nurse Remand In Case Of Commercial Surrogacy
आरोपी राहुल आनंद और गिरोह की सरगना नीलम - फोटो : अमर उजाला
राहुल को पुलिस सिलीगुड़ी लेकर गई थी। शुक्रवार को सिलीगुड़ी के बागडोगरा निवासी नर्स कल्पना और उसके पति सूरज को गिरफ्तार किया था। उन्होंने राहुल से दो लड़के लिए थे। इसके बाद नेपाल के एजेंट के हवाले किए थे। पुलिस ने शनिवार को कल्पना और सूरज को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से दोनों की ट्रांजिट रिमांड मांगी। कोर्ट ने ट्रांजिट रिमांड दे दी। 


संबंधित खबर: कौन हैं दिल्ली की डॉक्टर नेहा और मीना, जिन्हें पुलिस कर रही तलाश, अंतरराष्ट्रीय गैंग से जुड़े हैं तार
 
विज्ञापन
Agra Police Get Nurse Remand In Case Of Commercial Surrogacy
एसपी पूर्वी प्रमोद कुमार - फोटो : अमर उजाला
एसपी आरए प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी कल्पना और उसके पति सूरज को आगरा लाया जा रहा है। उनसे पूछताछ की जाएगी। इसके बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बच्चे बेचे थे। इसलिए दोनों आरोपी हैं। कल्पना अस्मिता के लिए काम करती है। उसके सिलीगुड़ी में कितने एजेंट और हैं? इसके बारे में दोनों से पूछताछ की जाएगी।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed