फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर न करें ये गलती, 140 की रफ्तार में टूट गए कार के शीशे; तीन युवकों की ऐसे हुई मौत

Mon, 28 Sep 2026 08:37 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Mon, 28 Sep 2026 08:37 AM IST
सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रही कार हादसे का शिकार हुई, जिसमें शीशा टूटने से तीन युवक करीब 30 फीट नीचे जा गिरे और उनकी मौत हो गई। सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता केसी जैन ने पहले भी एक्सप्रेसवे पर हादसे रोकने के लिए मुख्यमंत्री और यूपीडा के अधिकारियों से सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की थी।
 

विज्ञापन
Agra-Lucknow Expressway: Speed Turns Fatal, Three Youths Die After Car Crashes at 140 kmph
road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रफ्तार का कहर जारी है। आए दिन लोगों की जान जा रही है। इसके बावजूद वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के इंतजाम हैं न ही कार्रवाई का कोई डर नजर आ रहा है।


शुक्रवार रात हादसे का शिकार हुई हुंडई क्रेटा कार की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा थी। यही वजह रही कि टक्कर के बाद शीशा टूटने से तीन युवक उछलकर 30 फीट नीचे पत्थरों पर जा गिरे थे और उनकी जान चली गई। सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता एवं सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता केसी जैन का कहना है कि वह लखनऊ एक्सप्रेस वे पर होने वाले हादसों के संदर्भ में चिंता व्यक्त कर चुके हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर उचित उपाय करने की मांग की थी।

10 नवंबर 2025 को यूपीडा के लखनऊ स्थित मुख्यालय पर आयोजित बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी के सामने कुछ मुद्दों को उठाया था। हादसों के आंकड़े भी दिखाए थे। बताया गया था कि 54.7 प्रतिशत दुर्घटनाओं का कारण चालक की थकान है। 70 प्रतिशत हादसे रात में होते हैं। चालकों के लिए विश्राम गृह नहीं हैं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को स्पीड कॉरिडोर नहीं, सेफ्टी कॉरिडोर बनाना होगा।


 
Agra-Lucknow Expressway: Speed Turns Fatal, Three Youths Die After Car Crashes at 140 kmph
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को हुए दर्दनाक हादसे ने मौके पर मौजूद लोगों को झकझोर दिया। तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई और इसके बाद कई बार पलटती हुई आगे बढ़ी।  हादसे के दौरान कार की पिछली सीट पर बैठे तीन सवारियां खिड़कियों से बाहर निकलकर इतनी दूर जा गिरे कि एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा जाली तक को पार कर गए। पत्थरों पर गिरने से तीनों की मौत हो गई। 

 
Agra-Lucknow Expressway: Speed Turns Fatal, Three Youths Die After Car Crashes at 140 kmph
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, तीन की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के इस भयावह मंजर को देखने वाले नगला देवहंस निवासी रमेश पुत्र लोटन सिंह ने बताया कार की रफ्तार बहुत तेज थी। कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटती चली गई। पीछे की सीट पर बैठे तीनों युवक खिड़कियों से बाहर निकलकर हवा उछल गए। उनकी आंखों के सामने तीनों लोग हवा में काफी ऊपर तक जाते दिखाई दिए और फिर एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा जाली को पार करते हुए नीचे पत्थरों पर जा गिरे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra-Lucknow Expressway: Speed Turns Fatal, Three Youths Die After Car Crashes at 140 kmph
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रत्यक्षदर्शी रमेश के अनुसार, हादसे के दौरान किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ पल के भीतर ही सब कुछ बदल गया। कार पलट रही थी और पीछे बैठे तीनों लोग उससे निकलकर हवा में उछल गए। वह दृश्य देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे तीनों हवा में उड़ रहे हों। रमेश ने बताया कार में चालक और उसके बगल में बैठा व्यक्ति कार के अंदर ही रहे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 
विज्ञापन
Agra-Lucknow Expressway: Speed Turns Fatal, Three Youths Die After Car Crashes at 140 kmph
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
डिवाइडर से 20 मीटर तक घिसटने के बाद कई बार पलटी कार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार कार पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद करीब 20 मीटर तक घिसटती हुई कई बार पलटी। हादसे के दौरान कार सवार पीछे बैठे तीनों लोग करीब पांच फीट तक हवा में उछलते हुए एक्सप्रेस-वे पर लगी जाली के ऊपर से नीचे खाई में जा गिरे।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed