फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हींग की मंडी: यहां अफगान से आती थी हींग, अब चमक रहा जूते का कारोबार, रोचक है इतिहास

Wed, 09 Dec 2020 02:45 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 09 Dec 2020 02:45 PM IST
विज्ञापन
agra hing ki mandi history in hindi
हींग की मंडी - फोटो : अमर उजाला
ऐतिहासिक धरोहरों की धनी ताजनगरी के स्मारक तो अजूबे हैं ही, यहां की मंडियों, बाजारों और गली-मोहल्लों की कहानियां भी इतिहास का दिलचस्प संकलन है । किसी की कहानी मुगलों के दौर से शुरू होती है तो किसी की इससे भी पुरानी है। हींग की मंडी का किस्सा भी बड़ा दिलचस्प है। अगली स्लाइड्स में पढ़िए हींग की मंडी का रोचक का इतिहास...
agra hing ki mandi history in hindi
हींग की मंडी में दरगाह - फोटो : अमर उजाला
दौर-ए-मुगलिया में बादशाह जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर के शासनकाल में यहां बड़े पैमाने पर हींग का कारोबार होता था। इसीलिए इस जगह का नाम हींग की मंडी पड़ा। अफगानिस्तान से व्यापारी चमड़े के बड़े थैलों में रखकर हींग लाते थे। इसे खरीदने के लिए दूर-दूर से लोग आते थे। अब यहां पर जूते का कारोबार होता है।
agra hing ki mandi history in hindi
हींग की मंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
इतिहासकार राज किशोर राजे ने बताया कि अफगान व्यापारी चमड़े के जो थैले लाते थे, उन्हें यहीं छोड़ जाते थे। हींग की मंडी के कुछ लोगों ने उन थैलों से जूते बनाना शुरू किया। इसके बाद यहां जूते भी बेचे जाने लगे। मुगलिया राजधानी जब दिल्ली पहुंच गई तो अफगान व्यापारी वहां जाने लगे। अंग्रेजी हुकूमत के समय में हाथरस में हींग का बड़ा कारोबार शुरू हो गया। हींग की मंडी में हींग की दुकानों के साथ लकड़ी की टाल और जूते की दुकानों की संख्या बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
agra hing ki mandi history in hindi
हींग की मंडी - फोटो : अमर उजाला
शू फैक्टर्स फेडरेशन के अध्यक्ष गागन दास रामानी ने बताया कि विभाजन के समय हींग की मंडी से काफी लोग पाकिस्तान गए और सिंध और पंजाब से काफी लोग यहां आए। यहां आए लोगों ने जूते का काम शुरू किया। तब जूता कारोबार ने विस्तार ले लिया। आज हींग की मंडी के 19 बाजारों में जूते की 4000 दुकानें हैं। सालाना लगभग 2500 करोड़ का कारोबार है।
विज्ञापन
agra hing ki mandi history in hindi
भगत सिंह
भगत सिंह और सुखदेव ठहरे थे : इतिहासकार राज किशोर राजे ने बताया कि जंग ए आजादी के दौरान भगत सिंह और सुखदेव हींग की मंडी में नाम बदलकर ठहरे थे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed