{"_id":"6299a5677863ca5f5401e444","slug":"agra-girl-murder-case-the-body-was-thrown-five-kilometers-away-from-the-bike-by-making-a-bundle","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Agra Girl Murder: कमरे से आ रही थी बदबू, पिता ने पूछा तो बेटा बोला-गलती हो गई...फिर दोनों ने शव के साथ के साथ किया घिनौना काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra Girl Murder: कमरे से आ रही थी बदबू, पिता ने पूछा तो बेटा बोला-गलती हो गई...फिर दोनों ने शव के साथ के साथ किया घिनौना काम
Fri, 03 Jun 2022 11:38 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 03 Jun 2022 11:38 AM IST
विज्ञापन
Agra Girl Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा जिले के खंदौली में जलेसर मार्ग पर गांव आबिदगढ़ के पास जलाया गया शव मथुरा के सिपाही वीरपाल सिंह की लापता 20 वर्षीय बेटी खुशबू का था। आरोप है कि शादी से इनकार करने पर नाऊ का सराय स्थित नवनीत नगर निवासी आशीष तोमर ने दुपट्टे से गला घोंटकर खुशबू की हत्या की थी। दरअसल, बीकॉम की छात्रा खुशबू को हत्यारोपी आशीष तोमर ने अपने घर बुलाया था। इसके बाद हत्या कर दी थी। 35 घंटे शव घर में रखने के बाद पिता के साथ बाइक पर ले जाकर ठिकाने लगा आया था। मगर, पहचान होने पर दोनों पकड़े गए। पुलिस की पूछताछ में आरोपी आशीष ने बताया कि 30 मई को सोमवती अमावस्या थी। सुबह मां-बाप गंगा स्नान के लिए राजघाट गए थे। उनके जाने के बाद उसने खुशबू को घर बुला लिया था। उसके आने पर दोनों के बीच बातचीत के दौरान वाद विवाद होने लगा। शाम तकरीबन चार बजे गुस्से में उसकी हत्या कर दी।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद शव को पलंग के नीचे छिपा दिया था। वह रात भर शव के साथ ही रहा। दूसरे दिन सुबह माता-पिता आ गए। 24 घंटे बाद शव से दुर्गंध आने लगी। इस पर आशीष के पिता मुकेश ने बेटे से पूछताछ की। कहा कि दुर्गंध कहां से आ रही है।
आरोपी का पिता
- फोटो : अमर उजाला
आशीष कुछ जवाब नहीं दे रहा था। इस पर उन्हें शक हो गया। उन्होंने कमरे की तलाशी ली। इस दौरान खुशबू का शव पलंग के नीचे मिल गया। यह देखकर वो घबरा गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
इस पर बेटे ने हत्या के बारे में बताया। कहा कि गलती हो गई। मगर, उसके पिता ने पुलिस को जानकारी नहीं दी। दोनों ने शव को ठिकाने लगाने की योजना बना ली। शव को रजाई के कवर में लपेट दिया। 31 मई की रात तकरीबन तीन बजे गठरी में शव लेकर बाइक पर रख लिया।
विज्ञापन
Agra Girl Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
मुकेश बाइक चलाने लगे। आशीष पीछे बैठा रहा। जलेसर मार्ग पर दोनों बाइक तकरीबन पांच किलोमीटर दूर तक लेकर आए। उस समय कुछ ही वाहन चल रहे थे। सुनसान जगह पर बाइक रोक दी।