फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आगरा चौहरा हत्याकांड: अच्छा रहन-सहन बन गया रेखा की मौत की वजह, पिता बोले-बेटा गुनहगार तो पैरवी नहीं

Thu, 29 Jul 2021 10:54 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 29 Jul 2021 10:54 AM IST
विज्ञापन
Agra Four Murder Mother And Three Children Case Life Style Of Rekha
रेखा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि रेखा का अच्छा रहन सहन उसकी और बच्चों की मौत की वजह बना। रेखा ने संतोष को दो लाख रुपये उधार दिए थे। इसके बाद एक्टिवा भी दे दी थी। वह तलाक के बाद अपना रहन-सहन बदल रही थी। बच्चे लैपटॉप और टेबलेट चलाते थे। रेखा भी महंगे मोबाइल रखती थी। रेखा का पहनावा भी बड़े परिवार की महिलाओं जैसा था। ऐसे में संतोष को लग रहा था कि रेखा के पास बहुत पैसा है। उसका पति चांदी का काम करता था। इसलिए उसके पास चांदी होगी। तलाक में अच्छी खासी रकम भी मिली है। उसे उम्मीद थी कि रेखा को मार डालेगा तो पांच लाख रुपये और काफी चांदी मिल जाएगी। यह बेचकर वो रकम कमा लेगा। मगर, उसे घर से कुछ रुपये और चांदी की पायल ही मिली।  बता दें कि कूंचा साधूराम मोहल्ले में रहने वाली रेखा राठौर (35), उनके बेटे वंश उर्फ टुकटुक (12), पारस (10) और माही (8) की 21 जुलाई को गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद घर में लूटपाट की गई। पुलिस ने मंगलवार को हत्याकांड का खुलासा किया था।
Agra Four Murder Mother And Three Children Case Life Style Of Rekha
हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला
बैग में रखकर ले गया चाकू-छुरी और ग्लव्स 
पुलिस को पता चला है कि संतोष घर से लैपटॉप का बैग लेकर गया है। इसमें ही लैपटॉप, टेबलेट और रेखा का एक और मोबाइल लेकर जाने की आशंका है। पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद भी हत्या में प्रयुक्त चाकू और कैंची नहीं मिले हैं। वहीं आरोपी ग्लव्स भी पहनकर आया था। वह अपने यह सभी बैग में ही रखकर ले गया। 
Agra Four Murder Mother And Three Children Case Life Style Of Rekha
हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला

बेटा गुनाहगार तो पैरवी नहीं : बादाम सिंह 
रेखा राठौर और उनके तीन बच्चों की हत्या में रिश्ते के भाई संतोष की गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोग भी सन्न है। पिता एक ही बात कह रहे हैं कि बेटा गुनहगार है तो पैरवी नहीं करेंगे। उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उसने ऐसा किया है तो बहुत बुरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Four Murder Mother And Three Children Case Life Style Of Rekha
हत्यारोपी संतोष और वीरू - फोटो : अमर उजाला

बादाम सिंह ने कहा कि बेटे को पुलिस ने पकड़ा है। यह किसी न किसी साक्ष्य के आधार पर ही होगा। उनकी बेटे से बात नहीं हो पाई है। वह उससे इस बारे में पूछेंगे। अगर, उसने रिश्ते की बहन और उसका परिवार खत्म किया है तो सजा मिलनी चाहिए। उसकी पैरवी नहीं की जाएगी। बादाम सिंह का कहना था कि रेखा को वह बेटी की तरह मानते थे। इसलिए उसकी शादी में सहयोग किया था। बेटे की हरकत ने शर्मसार कर दिया। 

विज्ञापन
Agra Four Murder Mother And Three Children Case Life Style Of Rekha
इसी एक्टिवा से आए थे आरोपी - फोटो : अमर उजाला
एक्टिवा घर लाने पर की थी बेटे से पूछताछ 
बादाम सिंह ने बताया कि बेटा अक्सर उनकी गाड़ी लेकर ही बाजार जाता था। वह पिछली साल धनतेरस पर एक्टिवा घर लाया था। तब उससे पूछा था। उसने बताया कि 90 हजार में एक्टिवा खरीदी है। कुछ रकम अदा कर दी है। बाकी किश्त में दे देगा। इस पर बेटे से कहा था कि इतने रुपये क्यों गाड़ी में खराब कर दिए। इस रकम को दुकान में भी लगा सकता था। इस पर उसने कोई जवाब नहीं दिया था। संतोष दस साल पहले अलग हो गया था। उसका काम ठीक से नहीं चल रहा था। इस पर पिता ने उसे अपना काम भी सौंप दिया। मगर, उसने यह काम भी खत्म कर दिया। इस कारण उसकी आदत से परेशान थे। एक साल पहले संतोष कोरोना संक्रमित हो गया था। दो सप्ताह तक एसएन मेडिकल कालेज में भर्ती रहा था। इस दौरान पत्नी कोरोना संक्रमित होने की चिंता किए बिना एसएन में उसकी सेवा के लिए डटी रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed