{"_id":"5c473cafbdec2273934e0a6c","slug":"agra-farmers-protests-in-unique-style","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घुटनों के बल चलकर फरियाद लेकर पहुंचे किसान, प्रमुख सचिव आवास को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुटनों के बल चलकर फरियाद लेकर पहुंचे किसान, प्रमुख सचिव आवास को सौंपा ज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 22 Jan 2019 09:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
protests in unique style
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के सर्किट हाउस में मंगलवार को लोग उस वक्त हैरत में पड़ गए, जब तमाम किसान घुटनों के बल चलते हुए यहां पहुंचे। ये किसान प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इनके साथ कुछ महिलाएं व पुरुष बैनर लेकर चल रहे थे। तस्वीरों में जानिए आखिर क्यों किसानों को अपनाना पड़ा विरोध का यह तरीका...
2 of 5
protests in unique style
दरअसल, इनर रिंग रोड के भूमि अधिग्रहण और एलाइनमेंट में बदलाव के नाम पर हुए करोड़ों रुपये खेल के विरोध में किसानों ने अनोखा तरीका अपनाया। किसान नेता श्याम सिंह चाहर के नेतृत्व में तमाम किसान मंगलवार दोपहर को घुटनों के बल चलते हुए सर्किट हाउस पहुंचे। यहां किसानों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
3 of 5
protests in unique style
- फोटो : अमर उजाला
किसान नेता श्याम सिंह चाहर ने कहा कि प्राधिकरण और प्रशासन के अधिकारियों ने इनर रिंग रोड के लिए जमीन अधिग्रहण में बड़ा खेल किया है। 2011 में इमरजेंसी क्लाज के तहत कब्जा लेकर 2013 में अपने लोगों को अधिक भुगतान कर दिया गया। लेकिन किसानों और अन्य को सात वर्ष बाद भी पूरा भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
protests in unique style
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा कि धारा चार होने से लेकर 2011 तक की अवधि का 12 फीसदी की दर से ब्याज का भुगतान किया जाए। पेड़, कुआं, बावड़ी, बाग आदि की पैमाइश कराकर उसका भुगतान किसानों को किया जाए। किसानों को फसल का मुआवजा दिया जाए। किसानों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण ने बिल्डरों को लाभ पहुंचाने के लिए इनर रिेंग रोड के एलाइनमेंट में परिवर्तन किया है। इससे किसानों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
5 of 5
protests in unique style
- फोटो : अमर उजाला
किसानों ने एडीए के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रमुख सचिव आवास को ज्ञापन सौंपा और मामले की जांच कराने के मांग की। उन्होंने कहा कि एलाइनमेंट की जांच कराई जाए और प्रभावित किसानों की समस्या का निस्तारण किया जाए। प्रदर्शन में शिव प्रसाद, विनोद, सत्यभान सिंह, सावित्री चाहर, मिथिलेश कुमारी, कृपाल सिंह, मुकेश पाठक, रंजना देवी, ज्योति वर्मा, प्रभु देवी, कमलेश कुमारी, थान सिंह, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।