फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुशील नगर दोहरा हत्याकांड: पुलिस को वीडियो में दिखे 8 लोग, बना दिए गवाह

Fri, 26 Aug 2022 10:30 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Aug 2022 10:30 AM IST
विज्ञापन
Agra Double Murder Case Police submit charge sheet in the court
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी में 27 मई को घर के बाहर विवाहिता पूजा (28) और रिश्ते के देवर शिवम सिसोदिया की हत्या में एत्माद्दौला पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी। इसमें पति, देवर, ससुर और सास को आरोपी बनाया गया है। पुलिस को घटना का एक सीसीटीवी फुटेज मिला था। जिसके वीडियो में 8 लोग घटना देख रहे थे लेकिन कुछ बोले नहीं, पुलिस ने इन्हीं को चश्मदीद गवाह बनाया है। 

शक के आधार पर की गई थी हत्या

इरादतनगर के गांव डूंडीपुरा निवासी पूजा की शादी 7 साल पहले सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी निवासी गौरव सिसोदिया से हुई थी। गौरव यू-ट्यूबर था। वह पत्नी के साथ वीडियो बनाता था। उसके घर में शिवम का आना जाना था। वह उसका रिश्तेदार था। गौरव को शक था कि पूजा और शिवम में करीबी है। 18 अप्रैल को हत्याकांड को अंजाम दिया गया। यह पुलिस की विवेचना में सामने आया था। 
 
Agra Double Murder Case Police submit charge sheet in the court
मृतक पूजा का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि डंडे और बांक के प्रहार से पूजा और शिवम को मारा गया। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची थी तो पूजा का शव घर के बाहर पड़ा था, जबकि शिवम का गली के मोड़ पर। आसपास लोगों की भीड़ थी। सब यही कह रहे थे कि उन्हें कुछ  पता नहीं। 
 
Agra Double Murder Case Police submit charge sheet in the court
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल के पास एक कैमरा लगा था, जिसमें शिवम की हत्या का वीडियो फुटेज सामने आया। इसके आधार पर पुलिस को आठ प्रत्यक्षदर्शी गवाह मिले। मुकदमा दहेज हत्या में लिखा गया था, मगर, पुलिस ने हत्या की धारा में चार्जशीट लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double Murder Case Police submit charge sheet in the court
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला

सीसीटीवी फुटेज बने अहम साक्ष्य

पुलिस को मिले सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि शिवम को भागते हुए पीछे से गौरव, उसका भाई अभिषेक और पिता मदन पकड़ते हैं। डंडे और बांक से प्रहार करते हैं। एक मिनट में करीब 20 वार हुए। वीडियो में नजर आया कि आठ लोग यह घटना देख रहे थे। मगर, कुछ नहीं बोले। पुलिस ने उन्हें गवाह बनाया है।
विज्ञापन
Agra Double Murder Case Police submit charge sheet in the court
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
यह अहम साक्ष्य साबित होंगे। इसके अलावा पुलिस को आला कत्ल, आरोपियों के कपड़ों पर लगा खून मिला था। इन्हें जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। पुलिस के पास काल डिटेल के अलावा इंस्टाग्राम पर डाले गए वीडियो भी हैं, जिनमें गौरव अपने गुस्से का इजहार कर रहा है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed