फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agra Double Murder: मेरे तो इरादों में खंजर रहता है

Sun, 29 May 2022 01:25 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 29 May 2022 01:25 PM IST
विज्ञापन
Agra Double Murder Case Gaurav uploaded videos on YouTube before killing Shivam and wife Pooja
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के सुशील नगर स्थित ब्रह्मपुरी मोहल्ले में शुक्रवार दोपहर को सरेआम विवाहिता पूजा (28) और उसके प्रेमी शिवम (21) की डंडों से पीटकर और बांक से काटकर हत्या कर दी गई। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंधों के चलते विवाहिता के पति, ससुर और देवर ने हत्या की है। पहले रिश्ते के भाई शिवम, फिर पत्नी पूजा की हत्या करने का आरोपी गौरव सिंह यूट्यूब पर अपना चैनल चलाता था। कभी भाई, कभी बच्चों तो कभी पत्नी के साथ शॉर्टे वीडियो बनाकर लोगों को संदेश देता था। भाई शिवम की वजह से रिश्ते में आई दरार पर अपने इरादे भी उसने यूट्यूब पर कुछ वीडियो हाल में अपलोड कर जाहिर किए। हाल के एक वीडियो में कहा कि पंछी अगर किसी दूसरे दाने का आदी हो जाए तो उसे आजाद कर देना चाहिए। गौरव सिंह लाइफ मोमेंट के नाम से बने चैनल में कुल 277 वीडियो अपलोड हैं। इसके 685 सब्सक्राइबर्स और व्यूवर हजारों में हैं।

 
Agra Double Murder Case Gaurav uploaded videos on YouTube before killing Shivam and wife Pooja
आरोपी गौरव - फोटो : अमर उजाला
इरादे इंगित करते हाल में डाले गए कुछ वीडियो संदेश
- सुबह, शाम, दोपहर, जब मर्जी चाहें ललकार लेना, तुम्हारे तो हाथों में, मेरे इरादों में खंजर रहता है।


 
Agra Double Murder Case Gaurav uploaded videos on YouTube before killing Shivam and wife Pooja
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
- अजी माना कि मैदान में कभी-कभी उतरते हैं। अपने लेबल के नीचे का खेल नहीं खेल सकते हम, हम अच्छे नहीं लगते तो कोई और देख लीजिए। रोज-रोज किसी के ड्रामे नहीं झेल सकते हम।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Agra Double Murder Case Gaurav uploaded videos on YouTube before killing Shivam and wife Pooja
आरोपी गौरव - फोटो : अमर उजाला
- किसी ने क्या सच कहा है, दोस्ती और दुश्मनी की राशि एक ही होती है। मगर, इन दोनों को निभाने के लिए घर में ताले लगाने पड़ते हैं।
 
विज्ञापन
Agra Double Murder Case Gaurav uploaded videos on YouTube before killing Shivam and wife Pooja
Agra Double Murder Case - फोटो : अमर उजाला
- कोई अगर, अपने मन में वहम पाल रहा हो तो सामने आकर देख ले। उसका वहम निकाल दूंगा। वहम पालना अच्छी बात नहीं है, उसे जल्द से जल्द खत्म कर देना चाहिए। इस पर शिवम का कमेंट भी है। वह कमेंट करता है कि कोई शेर है तो कोई सवा शेर।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed