फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Agniveer Recruitment: अग्निवीर भर्ती के लिए बना कड़ा सुरक्षा चक्र, 300 पीएसी व पुलिस कर्मियों रहेंगे तैनात

Tue, 20 Sep 2022 12:03 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Agniveer Recruitment Tight security for Agniveer bharti 300 PAC and police personnel will be deployed
हाईवे पर पैदल मार्च करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अग्निवीर भर्ती के लिए सेना के साथ पुलिस प्रशासन ने सोमवार रात तक सभी तैयारी पूरी कर ली हैं। 300 पीएसी व पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई है। पुलिस डायवर्जन संभालेगी। दस्तावेज परीक्षण से लेकर युवाओं को बैठाने के लिए टेंट लगाया है। बल्लियां लगाई गई हैं, जिनमें लाइन लगाकर युवाओं को प्रवेश मिलेगा।

सिकंदरा पुलिस ने कट किए गए बंद 

पुलिस फोर्स भर्ती स्थल के बाहर तैनात रहेगी। सोमवार को सिकंदरा पुलिस ने आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने बने कट को बंद कर दिया, जबकि एक-एक किलोमीटर आगे अलग से कट बनाए गए हैं। कॉलेज के सामने मथुरा की तरफ से आने वाला यातायात नहीं चलेगा। 20 दिनों तक हाईवे पर एक ही लेन से मथुरा की तरफ जाने वाले वाहनों को गुजारा जाएगा। इसके लिए डिवाइडर को तोड़कर अलग से कट बना दिए गए हैं। इन कट पर पुलिस भी तैनात रहेगी। पुलिसकर्मी वाहनों को निकालेंगे, जिससे जाम नहीं लगे।
Agniveer Recruitment Tight security for Agniveer bharti 300 PAC and police personnel will be deployed
अग्निवीर भर्ती स्थल पर लगे बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

जानकारी वाले बोर्ड लगाए

आनंद इंजीनियरिंग कॉलेज के पास बल्लियां लगा दी हैं, जिससे एक लाइन में आकर आवेदक अपनी जांच प्रक्रिया पूरी कर सकें। इसके बाद उन्हें दौड़ के लिए प्रवेश दिया जाएगा। गेट के पास ही युवाओं की जानकारी वाले बोर्ड लगा दिए गए हैं।
 
Agniveer Recruitment Tight security for Agniveer bharti 300 PAC and police personnel will be deployed
अग्निवीर भर्ती स्थल पर लगाई गईं बल्लियां - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के साथ आर्मी इंटेलीजेंस भी

रुपयों के लालच में दूसरे युवक भर्ती में आते हैं। उन्हें दलाल रुपयों का लालच देते हैं। इसको देखते हुए पुलिस के साथ आर्मी इंटलीजेंस को अलर्ट किया गया है। भर्ती स्थल पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी जाएगी। ड्रोन कैमरे भी चलाए जाएंगे। संदिग्धों से पूछताछ होगी। मुकदमे भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Agniveer Recruitment Tight security for Agniveer bharti 300 PAC and police personnel will be deployed
अग्निवीर भर्ती - फोटो : संवाद

जूते पहनकर होगी दौड़ 

अभ्यर्थी किसी तरह का गलत विवरण नहीं भरें। भर्ती प्रक्रिया निश्चित आयु सीमा के अनुसार ही होगी। सभी उम्मीदवार अपने जूते पहनकर दौड़ेंगे। शरीर के ऊपर खुदवाए गए टैटू चिह्न बाजू के अंदर हो सकते हैं या हाथ और हथेली के दूसरी तरफ। इसके अलावा शरीर में कहीं भी कोई चिह्न या निशान है तो वह उम्मीदवार भर्ती के लिए अयोग्य माना जाएगा। 
विज्ञापन
Agniveer Recruitment Tight security for Agniveer bharti 300 PAC and police personnel will be deployed
हाईवे की एक लेन रहेगी बंद - फोटो : अमर उजाला

सभी व्यवस्थाएं पूर्ण

सेना भर्ती के लिए सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हैं। पुलिस, प्रशासन के अलावा नगर निगम व अन्य विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगाई हैं। अभ्यर्थियों को दलालों से सावधान रहने की जरूरत है। - यशवर्धन श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed