आगरा मंडल में गुरुवार को एससी-एसटी एक्ट के विरोध में सवर्णों के बंद का असर सड़कों पर दिखा। सुबह से विरोध का गुस्सा लोगों में देखने को मिला। लोग सड़कों पर विरोध-प्रदर्शन के लिए उतरे। जहां-तहां जाम लगा दिया। रेल तक रोक ली गई। कई स्थानों पर केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए। इस दौरान बाजार स्वस्फूर्त बंद रहे। इस आंदोलन में सभी संप्रदाय के लोग सामने आए हैं। कई जगह छिटपुट घटनाओं की भी सूचना मिल रही है। आंदोलन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
बृज क्षेत्र में स्कूल, कॉलेज, बाजार समेत सभी जगह बंद ही बंद, देखें तस्वीरें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 07 Sep 2018 08:09 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन