फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मथुरा में फिर कटी महिलाओं की चोटी, झाड़-फूंक वाले बता रहे इलाज

Thu, 03 Aug 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 03 Aug 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
again braid cut rumor in mathura
चोटी कटने की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बुधवार को एक किशोरी समेत छह महिलाओं की चोटी कटने की घटना सामने आई। मांट, सौंख, कोसीकलां, नौहझील और बरसाना में हुईं घटनाओं से दहशत फैल गई। मांट में पहुंची पुलिस ने किशोरी और उसके परिवार वालों के बयान लिए।
again braid cut rumor in mathura
चोटी - फोटो : अमर उजाला
मांट क्षेत्र के गांव इरौली में वीरी सिंह की 15 वर्षीय बेटी पूजा की चोटी कट गई। पूजा अपने मां-बाप के साथ मंगलवार की रात को घर के आंगन में सो रही थी। देर रात को जब बूंदाबांदी हुई तो सभी जागकर कमरे में जाने लगे। इसी दौरान पता चला कि पूजा के बाल कटे हुए हैं। जब देखा तो पास में ही चोटी कटी पड़ी थी। 
again braid cut rumor in mathura
चोटी कटने की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
सुबह को मांट थाने की पुलिस भी पहुंची और परिवार वालों के बयान दर्ज किए। वहीं सौंख क्षेत्र में दो महिलाओं की चोटी कटी है। पहला मामला नगला अक्खा गांव का है। निरंजन सिंह की पत्नी बुद्धि देवी सुबह के वक्त घर के आंगन में कपड़े सुखा रही थीं। इसी दौरान उनकी चोटी कट गई। वह आंगन में बेहोश होकर गिर पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
again braid cut rumor in mathura
चोटी कटने की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
इस क्षेत्र की दूसरी घटना नगलाबारी गांव में हुई। गांव निवासी नरपत सिंह की पत्नी ढकेली देवी बुधवार तड़के पशुओं को चारा डालने जा रही थीं। अचानक वह बेहोश होकर गिर गईं। जब परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे तो उनकी चोटी कटी पड़ी थी। वहीं बरसाना के गांव कमई में नेमी जाटव की पुत्रवधू कमलेश की चोटी कट गई है।
विज्ञापन
again braid cut rumor in mathura
चोटी कटने की घटनाएं - फोटो : अमर उजाला
कोसीकलां के मुहल्ला सरायशाही निवासी बंटू की पत्नी सरबानो घर में काम कर रही थी तभी अचानक चक्कर आए और चोटी कट गई। कोसीकलां के गांव कामर निवासी कमल की पत्नी पुष्पा की भी चोटी कट गई है। वहीं छाता के मुहल्ला लक्ष्मीनगर में विष्णु की पत्नी सुनीता और संतोष की पत्नी रीता के बाल कट गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed