अगर आप लॉन्ग टर्म में निवेश करके अच्छा खासा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आपको म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए। गौर करने वाली बात है कि आज के समय में महंगाई की रफ्तार जिस तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बैंक में जमा पैसों पर आपको उतना ब्याज दर नहीं मिलता है। वहीं म्यूचुअल फंड निवेश में आपको अन्य स्कीमों की तुलना में अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना ज्यादा रहती है। बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड स्कीम्स ने सालाना 15 प्रतिशत से भी ज्यादा का रिटर्न दिया है। ऐसे में आपके लिए म्यूचुअल फंड निवेश का शानदार विकल्प बन सकता है। इसी कड़ी में आज हम आपको निवेश के उस गणित के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप 15 सालों में 22.9 लाख रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। आइए समझते हैं इसके बारे में विस्तार से -
MF SIP: पांच हजार रुपये निवेश करके 15 वर्षों में ऐसे इकट्ठा कर सकते हैं 22.9 लाख, जानिए डिटेल्स
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 21 Jan 2024 11:21 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन