देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोग ऐसे हैं, जिनका ईपीएफ खाता है। हर महीने उनकी सैलरी का कुछ अंश कटकर उनके पीएफ खाते में जमा होता रहता है। पीएफ खाते में जमा ये पैसे कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने का काम करते हैं। अगर आपका भी पीएफ खाता है। ऐसे में आपके लिए एक बड़ी खबर है। हाल ही में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एक नोटिफिकेशन जारी किया है। नोटिफिकेशन में इस बात का जिक्र किया गया है कि अब आधार कार्ड आपकी जन्मतिथि का प्रमाण के रूप में मान्य नहीं होगा। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के निर्देशों के बाद कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने आधार को जन्मतिथि के प्रमाण के रूप से हटाने का निर्णय लिया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
EPFO: करोड़ों ईपीएफओ सब्सक्राईबर्स के लिए बड़ी खबर, बर्थ प्रूफ के लिए मान्य नहीं होगा अब आधार कार्ड
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:18 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन