फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यात्रीगण ध्यान दें: घर बैठे ऐसे बुक करें ट्रेन टिकट, नहीं देने पड़ेंगे ब्रोकर को पैसे

Sat, 20 Jan 2024 05:14 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 20 Jan 2024 05:14 PM IST
विज्ञापन
IRCTC: How to book train tickets online without broker help
बिना ब्रोकर के ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका। - फोटो : istock

IRCTC Ticket Booking: अगर आप देखेंगे तो हर रोज एक जगह से दूसरी जगह के लिए एक बड़ी संख्या में लोग जाते हैं यानी यात्रा करते हैं। कोई अपने किसी जरूरी काम से, तो कोई घूमने के लिए किसी जगह पर जाता है। वहीं, भारतीय ट्रेन से एक बड़ी संख्या में रोजाना काफी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। आपको भी अगर ट्रेन से यात्रा करनी है, तो आपके पास ट्रेन टिकट होना चाहिए। वैसे तो आप घर बैठे आसान तरीके से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं, लेकिन अब भी कई लोग ब्रोकर से ट्रेन टिकट बुक करवाते हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है लोगों का आईआरसीटीसी पोर्टल पर अकाउंट का न होना। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आईआरसीटीसी अकांउट बनाकर टिकट बुक कर सकते हैं और ब्रोकर को देने वाले अतिरिक्त पैसे बचा सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

IRCTC: How to book train tickets online without broker help
बिना ब्रोकर के ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका। - फोटो : istock

ये रहा अकाउंट बनाने से लेकर ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी आईआरसीटीसी पोर्टल पर अकाउंट बनाना चाहते हैं और फिर टिकट बुक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in पर जाना है
  • फिर यहां पर आपको 'रजिस्टर' वाले विकल्प पर क्लिक करना है
IRCTC: How to book train tickets online without broker help
बिना ब्रोकर के ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 2

  • अब आप देखेंगे, तो आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा
  • आपको इस फॉर्म को भरना है, जिसमें आपको अपना नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी बाकी जरूरी जानकारियां भरनी है
  • फिर एक आईडी चुनकर अकाउंट का पासवर्ड भी बना लें
विज्ञापन
विज्ञापन
IRCTC: How to book train tickets online without broker help
बिना ब्रोकर के ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर आईडी-पासवर्ड से लॉगिन कर लेना है
  • अब आपको वो तारीख चुननी है, जिसमें आपको यात्रा करनी है और साथ ही स्टेशन चुनकर सर्च पर क्लिक कर दें
विज्ञापन
IRCTC: How to book train tickets online without broker help
बिना ब्रोकर के ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका। - फोटो : istock

स्टेप 4

  • इसके बाद आप देखेंगे कि ट्रेनों की सूची आपके सामने आ गई है
  • आपको यहां वो ट्रेन चुननी है जिससे आपको यात्रा करनी है
  • साथ ही क्लास भी चुनें और फिर आपको पैसेंजर का नाम समेत अन्य जानकारियां भरनी हैं
  • फिर आपको ऑनलाइन पेमेंट करनी है और इसके बाद आपका ट्रेन टिकट बुक हो जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed