फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश गई, गर्मी भी नहीं... फिर घर में इतनी उमस क्यों? वजह आपके रोज के काम हो सकते हैं

Wed, 16 Sep 2026 10:24 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Wed, 16 Sep 2026 10:24 AM IST
सार

Home Humidity: मौसम बदलने के दौरान घर के अंदर चिपचिपाहट और उमस महसूस होना आम है। इसकी वजह सिर्फ बाहर का मौसम नहीं, बल्कि खाना बनाते समय भाप, घर के अंदर कपड़े सुखाना और कम हवा का आना-जाना भी हो सकता है।
 

विज्ञापन
Why Does Your Home Feel Humid Even When It is Neither Hot Nor Cold These Everyday Mistakes Could Be the Reason
मौसम सुहाना फिर भी कमरा लगता है घुटन भरा? - फोटो : AI

कई बार बाहर न ज्यादा गर्मी होती है और न ठंड, फिर भी कमरे में बैठते ही चिपचिपाहट महसूस होने लगती है। इसकी एक बड़ी वजह हवा में ज्यादा नमी हो सकती है। खासकर बारिश के बाद वाले मौसम में अगर घर में हवा का सही तरीके से आना-जाना नहीं हो रहा है तो नमी अंदर ही फंसी रह सकती है। यही वजह है कि कमरा बंद रखने पर ज्यादा उमस महसूस हो सकती है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

Why Does Your Home Feel Humid Even When It is Neither Hot Nor Cold These Everyday Mistakes Could Be the Reason
मौसम सुहाना फिर भी कमरा लगता है घुटन भरा? - फोटो : Adobe stock
खाना बनाते समय ये गलती बढ़ाती है नमी
किचन में खाना बनाते समय सब्जी, चावल या पानी उबालने से भाप निकलती है। यह भाप हवा में नमी बढ़ाती है। अगर खाना बनाते समय एग्जॉस्ट फैन नहीं चलाया जाता या किचन में हवा बाहर निकलने का रास्ता नहीं होता तो नमी घर के दूसरे हिस्सों तक भी पहुंच सकती है। इसलिए खाना बनाते समय एग्जॉस्ट चलाना और संभव हो तो खिड़की खोलना मददगार हो सकता है।
Why Does Your Home Feel Humid Even When It is Neither Hot Nor Cold These Everyday Mistakes Could Be the Reason
मौसम सुहाना फिर भी कमरा लगता है घुटन भरा? - फोटो : Adobe stock

घर के अंदर कपड़े सुखाना भी वजह
बारिश या नमी वाले मौसम में कपड़े घर के अंदर सुखाना मजबूरी बन जाता है। लेकिन गीले कपड़ों का पानी धीरे-धीरे हवा में नमी बढ़ाता है। अगर कमरा बंद है और हवा का वेंटिलेशन कम है तो उमस और सीलन दोनों ज्यादा महसूस हो सकती हैं। इसलिए कपड़े ऐसी जगह सुखाएं जहां हवा का आना-जाना बना रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Does Your Home Feel Humid Even When It is Neither Hot Nor Cold These Everyday Mistakes Could Be the Reason
मौसम सुहाना फिर भी कमरा लगता है घुटन भरा? - फोटो : Freepik

नहाने के बाद बाथरूम बंद न रखें
गर्म पानी से नहाने पर बाथरूम की हवा में काफी नमी जमा हो जाती है। अगर नहाने के बाद दरवाजा और खिड़की लंबे समय तक बंद रखी जाए तो यह नमी आसानी से बाहर नहीं निकलती। बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन है तो उसे नहाने के दौरान और कुछ देर बाद तक चलाना बेहतर रहता है।

विज्ञापन
Why Does Your Home Feel Humid Even When It is Neither Hot Nor Cold These Everyday Mistakes Could Be the Reason
मौसम सुहाना फिर भी कमरा लगता है घुटन भरा? - फोटो : Amar Ujala

घर में हवा का आना-जाना जरूरी
उमस कम करने के लिए घर में हवा का सर्कुलेशन ठीक रखना जरूरी है। मौसम और बाहर की हवा की स्थिति ठीक हो तो कुछ समय के लिए खिड़कियां और दरवाजे खोल सकते हैं। पंखा चलाने से हवा घूमती रहेगी, लेकिन सिर्फ पंखा नमी को बाहर नहीं निकालता। अगर घर की नमी लगातार ज्यादा रहती है तो ह्यूमिडिटी मापने वाले मीटर से इसका स्तर भी चेक किया जा सकता है। घर के अंदर नमी को आमतौर पर 30 से 50 फीसदी के आसपास रखना बेहतर माना जाता है। अगर दीवारों, खिड़कियों या फर्नीचर पर लगातार नमी दिखने लगे या सीलन की गंध आने लगे तो इसे नजरअंदाज न करें। लंबे समय तक ज्यादा नमी रहने पर फफूंद की समस्या बढ़ सकती है। 

एसी चलाते हैं लेकिन फिल्टर नहीं करते साफ? बढ़ सकता है बिजली का खर्च

क्या कूलर या मिक्सर के प्लास्टिक बॉडी पर करेंट आ सकता है? यहां समझें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed