फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या ट्रैफिक पुलिसकर्मी आपकी गाड़ी की हवा निकाल सकते हैं? जानिए मोटर व्हीकल एक्ट के नियम

Wed, 16 Sep 2026 08:14 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 16 Sep 2026 08:14 PM IST
सार

Motor Vehicle Act Rules Deflating Tyres: अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जहां ट्रैफिक पुलिस गाड़ियों का हवा निकाल देती है, ऐसे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि क्या ट्रैफिक पुलिस टायर से हवा निकाल सकती है।

विज्ञापन
Can Traffic Police Deflate Your Vehicle Tyres Know Motor Vehicle Act Rules
ट्रैफिक पुलिस गाड़ी की हवा - फोटो : AI

Can Traffic Police Deflate Vehicle Tyres: अक्सर सड़कों और बाजारों में नो-पार्किंग या किसी गलत जगह पर वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी गाड़ियों के टायरों से हवा निकालते दिख जाते हैं। कई बार इस बात को लेकर चालकों और पुलिस के बीच तीखी बहस भी हो जाती है। मगर क्या आप जानते हैं कि कानूनन किसी ट्रैफिक पुलिसकर्मी को आपकी गाड़ी की हवा निकालने का अधिकार है या नहीं? 



भारतीय मोटर व्हीकल एक्ट के नियम इस बारे में बेहद स्पष्ट हैं। पुलिसकर्मियों द्वारा गाड़ियों की हवा निकालना पूरी तरह से गैर-कानूनी और नियमों के खिलाफ माना जाता है। आइए इस लेख में समझते हैं कि इस स्थिति में कानून और आपके अधिकार क्या कहते हैं।

Can Traffic Police Deflate Your Vehicle Tyres Know Motor Vehicle Act Rules
ट्रैफिक पुलिस गाड़ी की हवा - फोटो : AI

मोटर व्हीकल एक्ट में हवा निकालने का कोई प्रावधान नहीं

  • मोटर व्हीकल एक्ट के तहत किसी भी ट्रैफिक पुलिसकर्मी या कांस्टेबल को किसी वाहन के टायर की हवा निकालने या उसे नुकसान पहुंचाने का कोई अधिकार नहीं है।
  • कानूनन नो-पार्किंग या नियम तोड़ने पर पुलिस केवल चालान काट सकती है या फिर क्रेन के जरिए गाड़ी को क्रेनयार्ड में भिजवा सकती है।
Can Traffic Police Deflate Your Vehicle Tyres Know Motor Vehicle Act Rules
पुलिस का टायर से हवा निकालना गैर-कानूनी - फोटो : अमर उजाला

हवा निकालना गैर-कानूनी

  • अगर कोई पुलिसकर्मी आपकी गाड़ी की हवा निकालता है, तो यह उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर का काम है।
  • ट्रैफिक पुलिस नियमावली के अनुसार किसी भी वाहन की हवा निकालना अवैध है।
  • ऐसा करने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Can Traffic Police Deflate Your Vehicle Tyres Know Motor Vehicle Act Rules
वाहन चालकों के पास क्या हैं विकल्प - फोटो : AI

वाहन चालकों के पास क्या हैं विकल्प

  • अगर आपकी गाड़ी की हवा निकाली जाती है, तो आप मौके पर मौजूद सीनियर अधिकारी (जैसे ट्रैफिक एसआई या टीआई) से इसकी शिकायत कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप उस घटना का वीडियो बनाकर या फोटो खींचकर ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल या हेल्पलाइन नंबर पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
  • अगर आपको लगता है कि मामला गंभीर है तो आप इसकी शिकायत थाने में भी दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
Can Traffic Police Deflate Your Vehicle Tyres Know Motor Vehicle Act Rules
ट्रैफिक नियम - फोटो : AI
पुलिस के पास क्या अधिकार हैं?
  • गलत जगह पर गाड़ी खड़ी होने पर ट्रैफिक पुलिस सिर्फ कानूनी प्रक्रिया अपना सकती है।
  • इसमें वाहन का ई-चालान काटना, व्हील क्लैंप लगाना या फिर क्रैन से गाड़ी को उठवाकर नजदीकी ट्रैफिक थाने भिजवाना शामिल है।
  • बता दें कि इन सभी प्रक्रियाओं की एक निश्चित रसीद और फीस होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed