फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैक्ट चेक: क्या सच में 22 हजार जमा करके रोजाना कमा सकते हैं 90 हजार रुपये?

Wed, 16 Sep 2026 07:35 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 16 Sep 2026 07:35 PM IST
सार

Nirmala Sitharaman Deepfake Video Truth: सोशल मीडिया पर इन दिनों वित्तमंत्री का फेक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो निवेश करने का सुझाव दे रही हैं। बता दें की इस वीडियो को पीआईबी फैक्ट चेक ने पूरी तरह फर्जी बताया है जिसे एआई की मदद से बनाया गया है।

विज्ञापन
Fact Check: Can You Earn Rs 90000 Daily by Investing Rs 22000 Deepfake Video Truth
फैक्ट चेक फर्जी निवेश योजना - फोटो : AI

Fact Check Rs 22000 Investment Scam: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि महज 22,000 रुपये का निवेश करके रोजाना 90,000 रुपये कमाए जा सकते हैं। इस वीडियो में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण खुद इस योजना का प्रचार करती दिख रही हैं। 



हालांकि, सरकारी एजेंसी 'पीआईबी फैक्ट चेक' ने इस दावे की पड़ताल कर इसे पूरी तरह फर्जी और स्कैम बताया है। दरअसल, ठगों ने एआई तकनीक का इस्तेमाल कर वित्त मंत्री का डीपफेक वीडियो तैयार किया है। आइए इस लेख में समझते हैं इस पूरे मामले की हकीकत।

Fact Check: Can You Earn Rs 90000 Daily by Investing Rs 22000 Deepfake Video Truth
फोटो से बन सकता है डीपफेक - फोटो : अमर उजाला

वित्त मंत्री का एआई जनरेटेड डीपफेक वीडियो

  • वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल करके बनाया गया एक डीपफेक वीडियो है।
  • इसमें वित्त मंत्री के चेहरे और आवाज की नकल करके लोगों को रातों-रात अमीर बनने का लालच दिया जा रहा है, ताकि वे फर्जी प्लेटफॉर्म पर पैसे जमा कर दें।
Fact Check: Can You Earn Rs 90000 Daily by Investing Rs 22000 Deepfake Video Truth
पीआईबी ने एक्स पर दी धोखाधड़ी की चेतावनी - फोटो : FREEPIK

पीआईबी ने एक्स पर दी धोखाधड़ी की चेतावनी

  • पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर स्पष्ट किया है कि यह एक साइबर फ्रॉड है।
  • सरकार या वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐसी किसी भी निवेश योजना, एप या प्लेटफॉर्म का न तो प्रचार किया है और न ही इसे कोई मंजूरी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fact Check: Can You Earn Rs 90000 Daily by Investing Rs 22000 Deepfake Video Truth
अवास्तविक रिटर्न का लालच देकर ठगी का पैंतरा - फोटो : Freepik

अवास्तविक रिटर्न का लालच देकर ठगी का पैंतरा

  • साइबर ठग अक्सर कम समय में बहुत अधिक या अवास्तविक रिटर्न का झांसा देकर आम लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।
  • किसी भी वैध वित्तीय योजना में 22 हजार के निवेश पर रोजाना 90 हजार रुपये का मुनाफा मिलना पूरी तरह असंभव और गैर-कानूनी है।
विज्ञापन
Fact Check: Can You Earn Rs 90000 Daily by Investing Rs 22000 Deepfake Video Truth
अनजान निवेश लिंक से सावधान रहने की दी सलाह - फोटो : Freepik
अनजान निवेश लिंक से सावधान रहने की दी सलाह
  • सोशल मीडिया पर दिख रहे ऐसे किसी भी लुभावने विज्ञापन या लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी अज्ञात ऐप पर अपने पैसे ट्रांसफर करें।
  • किसी भी योजना में पैसा लगाने से पहले उसकी आधिकारिक वेबसाइट और सेबी से मान्यता की जांच जरूर करें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed