घर में दाल बनाते समय एक चीज अक्सर देखने को मिलती है। जैसे ही दाल उबलने लगती है, उसके ऊपर सफेद या हल्के पीले रंग का झाग जमा होने लगता है। कई लोग इसे देखकर तुरंत सोचते हैं कि दाल खराब है। कुछ लोग तो झाग देखकर दाल ही बदल देते हैं। लेकिन अगर आपकी दाल नॉर्मल है और उसमें कोई अजीब गंध नहीं आ रही, तो सिर्फ झाग देखकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
उबलती दाल में झाग देखकर डर जाते हैं? इसे देखकर घबराने की जरूरत है या नहीं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 11 Sep 2026 04:30 PM IST
सार
Dal While Cooking: दाल उबालते समय ऊपर सफेद झाग देखकर कई लोगों को लगता है कि दाल खराब है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। दाल में झाग आना अक्सर पकने के दौरान होने वाली सामान्य बात है। हालांकि, दाल से पहले ही अजीब गंध आ रही हो तो उसे इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन