Ladli Bahna Yojana Eligibility Rules: मध्य प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई 'मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना' राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की एक बेहद लोकप्रिय पहल है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने आर्थिक सहायता दी जाती है। बता दें कि इस योजना की अब तक 39 किस्तें जारी हो चुकी हैं और अब लाभार्थी महिलाएं 40 वीं किस्त का इंतजार कर रही हैं।
{"_id":"6aa408c30b2e13c2dc02a7a3","slug":"ladli-bahna-yojana-rules-can-two-women-from-same-family-get-benefit-in-hindi-2026-09-11","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लाड़ली बहना योजना: क्या एक ही परिवार की दो महिलाओं को मिल सकता है इस योजना का लाभ? जानें नियम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
लाड़ली बहना योजना: क्या एक ही परिवार की दो महिलाओं को मिल सकता है इस योजना का लाभ? जानें नियम
Fri, 11 Sep 2026 07:27 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 11 Sep 2026 07:27 PM IST
सार
MP Ladli Bahna Yojana Rules: लाड़ली बहना योजना को लेकर अक्सर मध्य प्रदेश की महिलाओं के दिमाग में कई तरह के सवाल रहते हैं, इसी कड़ी में एक बड़ा सवाल ये रहता है कि क्या एक परिवार में दो महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं? आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना नियम
- फोटो : AI
परिवार की परिभाषा और पात्रता के नियम
- फोटो : AdobeStock
परिवार की परिभाषा और पात्रता के नियम
- योजना के दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्रता का निर्धारण व्यक्तिगत महिला और उसके राशन कार्ड में दर्ज परिवार के आधार पर होता है।
- अगर किसी संयुक्त परिवार में सास और बहुएं या दो देवरानी-जेठानी अलग-अलग समग्र परिवार आईडी के तहत आती हैं या एक ही परिवार में सभी शर्तें पूरी करती हैं, तो वे अलग-अलग आवेदन कर सकती हैं।
- प्रत्येक पात्र महिला को योजना का लाभ दिया जाता है।
उम्र और वैवाहिक स्थिति से जुड़ी जरूरी शर्तें
- फोटो : AdobeStock
उम्र और वैवाहिक स्थिति से जुड़ी जरूरी शर्तें
- लाभ पाने के लिए महिला की आयु 21 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- इसके साथ ही महिला का विवाहित होना अनिवार्य है, जिसमें विधवा, परित्यक्ता और तलाकशुदा महिलाएं भी शामिल हैं।
- इस बात का ध्यान रखें कि अविवाहित महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।
- अगर किसी घर में सास और बहू दोनों इस आयु सीमा और वैवाहिक स्थिति के नियमों को पूरा करती हैं, तो दोनों ही महिलाएं अलग-अलग इस योजना के तहत मासिक किस्त पाने की हकदार होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आय और जमीन से जुड़े मुख्य प्रतिबंध
- फोटो : AdobeStock
आय और जमीन से जुड़े मुख्य प्रतिबंध
- योजना का लाभ तभी मिलेगा जब परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम हो और परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि न हो।
- इसके अलावा परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो या सरकारी नौकरी में न हो।
- अगर परिवार इन सभी आर्थिक शर्तों को पूरा करता है, तो घर की दोनों पात्र महिलाओं को बिना किसी रुकावट के आर्थिक राशि मिलती रहती है।
विज्ञापन
आवेदन से पहले ये जरूरी काम जरूर निपटाएं
- फोटो : AdobeStock
आवेदन से पहले ये जरूरी काम जरूर निपटाएं
- अगर आपके घर में दो महिलाएं पात्र हैं, तो दोनों का व्यक्तिगत बैंक खाता होना अनिवार्य है। संयुक्त बैंक खाते में योजना का पैसा नहीं आता है।
- इसके अलावा दोनों महिलाओं के बैंक खाते से आधार लिंक होना और डीबीटी एक्टिव होना जरूरी है।
- साथ ही अपने समग्र आईडी और आधार कार्ड में नाम व जन्मतिथि समान रखकर ई-केवाईसी पूरी रखें ताकि किस्त का पैसा सीधा खाते में आ सके।