फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रसोई गैस सिलिंडर जल्दी खत्म हो रहा है? इन 4 गलतियों की वजह से बढ़ सकता है गैस का खर्च

Fri, 11 Sep 2026 02:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 11 Sep 2026 02:52 PM IST
सार

रसोई गैस का सिलिंडर जल्दी खत्म होने के पीछे केवल ज्यादा खाना बनाना ही वजह नहीं होती। बल्कि, कई और भी ऐसे कारण हो सकते हैं जिनसे गैस जल्दी खत्म हो सकती है।

विज्ञापन
LPG Cylinder Finishes Quickly 4 Common Mistakes That Can Increase Your Gas Consumption
क्यों जल्दी खत्म हो सकता है गैस सिलिंडर? - फोटो : Amar Ujala AI

घर में LPG सिलिंडर कितने दिन चलेगा, ये हर परिवार में अलग हो सकता है। खाना कितना बनता है, कितनी बार गैस का इस्तेमाल होता है और किस तरह खाना पकाया जाता है, इन सभी बातों का असर इस बात पर पड़ता है कि गैस ज्यादा समय तक चलेगी या जल्दी खत्म हो सकती है।



हालांकि, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि कई बार हमारी रोज की कुछ छोटी गलतियां भी गैस की खपत बढ़ा देती हैं। इसलिए अगर आपका सिलिंडर पहले की तुलना में जल्दी खत्म हो रहा है, तो आपको कुछ बातों का ध्यान देना जरूरी हो जाता है। चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

LPG Cylinder Finishes Quickly 4 Common Mistakes That Can Increase Your Gas Consumption
क्यों जल्दी खत्म हो सकता है गैस सिलिंडर? - फोटो : Adobe Stock

क्यों जल्दी खत्म हो सकती है गैस?

गंदे बर्नर पर खाना पकाना

  • गैस स्टोव के बर्नर पर समय के साथ तेल, भोजन के कण और गंदगी जमा हो सकती है
  • इससे गैस की लौ ठीक तरह से नहीं निकलती
  • अगर लौ सामान्य नीली के बजाय पीली दिखाई दे रही है या बर्नर की लौ सही नहीं है, तो  हो सकता है कि बर्नर गंदा हो
  • गंदे या खराब बर्नर को नजरअंदाज करना सही नहीं है और इसकी सफाई करना बेहतर विकल्प है
LPG Cylinder Finishes Quickly 4 Common Mistakes That Can Increase Your Gas Consumption
क्यों जल्दी खत्म हो सकता है गैस सिलिंडर? - फोटो : Adobe Stock

गैस की लौ जरूरत से ज्यादा तेज रखना

  • कई लोग खाना जल्दी तैयार करने के लिए हमेशा तेज आंच पर खाना पकाते हैं
  • खाना पकाने की जरूरत के अनुसार आंच रखना बेहतर विकल्प हो सकता है
  • कम गैस पर खाना बनाने से खाना भी सही से पकता है और गैस भी कम खर्च होती है
विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Cylinder Finishes Quickly 4 Common Mistakes That Can Increase Your Gas Consumption
क्यों जल्दी खत्म हो सकता है गैस सिलिंडर? - फोटो : Adobe stock

बर्तन को बिना ढके खाना पकाना

  • खाना पकाते समय बर्तन को ढकने से गर्मी अंदर बनी रहती है
  • इससे खाना बर्तन की गर्मी से भी पकता रहता है
  • जबकि, खुले बर्तन में खाना पकाने पर गर्मी बाहर निकलती रहती है
  • इसलिए जहां तक संभव हो, खाना बर्तन ढककर पकाना चाहिए
विज्ञापन
LPG Cylinder Finishes Quickly 4 Common Mistakes That Can Increase Your Gas Consumption
क्यों जल्दी खत्म हो सकता है गैस सिलिंडर? - फोटो : Adobe stock

गीले बर्तन को सीधे गैस पर रखना

  • बर्तन के नीचे पानी लगा होने पर उसे गैस पर रखने से पहले सुखा लेना चाहिए
  • गीले बर्तन को सीधे चूल्हे पर रखने से पहले अतिरिक्त पानी को कपड़े से पोंछ दें
  • ये छोटी आदत रसोई में काम को भी आसान बनाती है और बर्तन को जल्दी गर्म करने में मदद करती है जिससे गैस कम खर्च होने में मदद मिल सकती है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed