फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कितने किलोमीटर बाइक चलाने के बाद एयर फिल्टर बदल लेनी चाहिए? यहां जानें इससे जुड़ी जरूरी बातें

Fri, 11 Sep 2026 08:24 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Fri, 11 Sep 2026 08:24 PM IST
सार

How Often To Change Bike Air Filter?: अक्सर जो लोग बाइक से चलते हैं उनके दिमाग में बाइक के एयर फिल्टर को लेकर ये सवाल रहता है कि आखिर बाइक का एयर फिल्टर कितने किलोमीटर चलने पर बदलवा लेनी चाहिए। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
When Should You Change Bike Air Filter: Distance and Maintenance Guide in hindi
बाइक एयर फिल्टर कब बदलें - फोटो : AI Generated

Bike Air Filter Replacement Distance: बाइक की बेहतर परफॉर्मेंस और शानदार माइलेज के लिए उसके एयर फिल्टर का साफ रहना बेहद जरूरी है। जिस तरह इंसान को सांस लेने के लिए साफ हवा की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह बाइक के इंजन को पेट्रोल जलाने के लिए साफ हवा की आवश्यकता होती है। जब आप बाइक चलाते हैं, तो हवा में मौजूद धूल-मिट्टी को एयर फिल्टर रोक लेता है।



सामान्य इस्तेमाल होने वाले बाइक का एयर फिल्टर हर दस हजार किलोमीटर चलने के बाद बदल देना चाहिए, लेकिन अगर वो गाड़ी बहुत ट्रैफिक वाले जगहों से गुजरती है, या धूल-धक्कड़ वाले इलाके जाती है तो उसके नियम अलग हो सकते हैं। आइए इस लेख में समझते हैं कि बाइक के एयर फिल्टर की देखभाल कैसे करनी चाहिए।

When Should You Change Bike Air Filter: Distance and Maintenance Guide in hindi
बाइक फिल्टर - फोटो : Adobe Stock

धूल-मिट्टी वाले इलाकों में कब बदलें फिल्टर?

  • अगर आप रोजाना धूल-मिट्टी, कच्चे रास्तों या भारी प्रदूषण वाले इलाकों में बाइक चलाते हैं, तो एयर फिल्टर बहुत जल्दी गंदा हो जाता है।
  • ऐसे रास्तों पर चलने वाली बाइक का एयर फिल्टर 10,000 किलोमीटर तक रुकने के बजाय हर 5,000 से 8,000 किलोमीटर पर ही चेक कराकर बदल लेना चाहिए।
  • समय पर ध्यान न देने से इंजन में खराबी आ सकती है।
When Should You Change Bike Air Filter: Distance and Maintenance Guide in hindi
बाइक फिल्टर - फोटो : Adobe Stock

सर्विसिंग के दौरान सफाई और बदलने का नियम

  • हर सर्विसिंग के समय एयर फिल्टर को खोलकर उसे साफ करवाना चाहिए और सर्विसिंग लगभग 2,000 से 3,000 किलोमीटर चलने के बाद जरूर करा लेनी चाहिए।
  • हालांकि, आजकल की अधिकतर बाइकों में पेपर एयर फिल्टर आते हैं। 
  • इन फिल्टरों को धोकर दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है। एक निश्चित सीमा के बाद ये पूरी तरह बंद हो जाते हैं, जिन्हें हर पांच हजार किलोमीटर चलने के बाद बदलना ही बेहतर होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Should You Change Bike Air Filter: Distance and Maintenance Guide in hindi
बाइक फिल्टर - फोटो : Adobe Stock

गंदे एयर फिल्टर का इंजन और माइलेज पर असर

  • अगर आप गंदे एयर फिल्टर के साथ लगातार बाइक चलाते रहते हैं, तो इंजन तक जरूरत के मुताबिक साफ हवा नहीं पहुंच पाती है। 
  • इससे पेट्रोल सही तरह से नहीं जल पाता, जिससे बाइक का माइलेज और पिकअप अचानक कम हो जाता है।
  • साथ ही इंजन पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है और साइलेंसर से काला धुआं निकलने की समस्या भी शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
When Should You Change Bike Air Filter: Distance and Maintenance Guide in hindi
बाइक फिल्टर - फोटो : Adobe Stock
बाइक की परफॉर्मेंस बनाए रखने के आसान उपाय
  • अपनी मोटरसाइकिल की लंबी उम्र और बेहतर पिकअप के लिए हर सर्विसिंग पर मैकेनिक से एयर फिल्टर की जांच जरूर करवाएं।
  • अगर फिल्टर का रंग ज्यादा काला हो गया हो या उसमें जमी धूल साफ न हो रही हो, तो बिना देर किए नया एयर फिल्टर लगवा लें।
  • एक नया और साफ एयर फिल्टर न सिर्फ आपका पेट्रोल बचाता है, बल्कि आपके इंजन को भी हमेशा दुरुस्त रखता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed