आजकल हममें से ज्यादातर लोगों की आदत होती है कि फोन को रातभर चार्जिंग पर लगाकर सो जाते हैं। अक्सर मन में यह सवाल उठता है कि क्या बैटरी 100% फुल होने के बाद भी चार्जर लगा रहने से फोन खराब हो सकता है या बैटरी फट सकती है।
100% चार्ज होने के बाद भी लगा रहता है चार्जर? जानें मोबाइल की बैटरी पर क्या पड़ता है असर
अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग रातभर अपना फोन चार्ज में लगाकर सो जाते हैं, बता दें अगर आप भी अपना फोन रोज चार्ज में लगाकर सो जाते हैं, तो आपको ये लेख जरूर पढ़ना चाहिए। आइए इस लेख में चार्जिंग से जुड़े कुछ नियम जानते हैं।
आधुनिक स्मार्टफोन्स का ऑटो कट-ऑफ फीचर
- आज के समय में आने वाले लगभग सभी स्मार्टफोन्स में एडवांस्ड लिथियम-आयन बैटरी और प्रोटेक्शन सर्किट का इस्तेमाल किया जाता है।
- जैसे ही आपके फोन की बैटरी 100% चार्ज हो जाती है, फोन का स्मार्ट सिस्टम पावर सप्लाई को अपने आप बंद कर देता है।
- इसका मतलब यह है कि फुल चार्ज होने के बाद चार्जर से फोन में बिजली जाना बंद हो जाती है, जिससे बैटरी तुरंत ओवरचार्ज होकर फटने का खतरा नहीं रहता।
बैटरी की लाइफ साइकल पर पड़ता है बुरा असर
लगातार चार्जर लगे रहने से ओवरहीटिंग का खतरा
- अपने फोन की बैटरी को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखने के लिए कभी भी उसे 100% तक फुल चार्ज करने की जरूरत नहीं होती।
- विशेषज्ञों के अनुसार, फोन को 20% से 80% के बीच चार्ज रखना सबसे सुरक्षित माना जाता है।
- इसके अलावा, रातभर चार्जिंग पर फोन छोड़ने के बजाय दिन में समय निकालकर चार्ज करें और चार्जिंग के दौरान हमेशा असली ब्रांडेड चार्जर का ही उपयोग करें।