घर के अंदर रोज कई कामों से नमी बढ़ती है। खाना बनाना, गर्म पानी से नहाना, कपड़े सुखाना और यहां तक कि सांस लेने से भी कमरे की हवा में नमी बढ़ती है। अगर यह नमी बाहर नहीं निकलती तो वह घर की ठंडी सतहों पर पानी की बूंदों के रूप में जम सकती है। खिड़की का शीशा अक्सर कमरे की दूसरी चीजों के मुकाबले ज्यादा ठंडा रहता है। ऐसे में हवा में मौजूद नमी शीशे के संपर्क में आकर छोटी-छोटी बूंदों में बदल जाती है।
बारिश नहीं फिर भी खिड़कियों पर पानी क्यों जमा होता है? घर की ये गलती पड़ सकती है भारी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:08 PM IST
सार
Water Droplets Form Near Windows: खिड़की के शीशे पर रोज पानी की बूंदें दिखना हमेशा बारिश या मौसम की वजह से नहीं होता। घर के अंदर की नमी, ठंडी खिड़की और कमरे में हवा का सही तरीके से बाहर न निकलना भी इसकी वजह हो सकता है। लंबे समय तक ऐसा होने पर आसपास की दीवार और लकड़ी के फ्रेम पर नमी का असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन