फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PFBY: क्या आप भी कर सकते हैं पीएम फसल बीमा योजना में आवेदन? यहां जानें पात्रता से लेकर आवेदन का तरीका

Wed, 07 Aug 2024 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 07 Aug 2024 09:26 AM IST
विज्ञापन
Who is eligible for pm fasal bima yojana and registration process in hindi
पीएम फसल बीमा योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: भारत सरकार देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिसका सीधा लाभ जरूरतमंद और पात्र लोगों को मिलता है। किसी योजना के अंतर्गत सब्सिडी दी जाती है तो किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद। ठीक ऐसे ही भारत के किसानों के लिए भी केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाती है जिसमें से एक है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना। इस योजना के अंतर्गत अगर पात्र किसानों की फसल खराब हो जाती है, उसे नुकसान हो जाता है या बारिश या अन्य किसी प्राकृतिक कारण के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है आदि। ऐसे में केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभ देती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Who is eligible for pm fasal bima yojana and registration process in hindi
पीएम फसल बीमा योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : istock

कौन लोग जुड़ सकते हैं योजना से?

  • जो भी किसान अनुसूचित क्षेत्र में भूमि के मालिक हैं या किराएदार के तौर पर फसलों को उगाते हैं
  • जो किसान भारत के निवासी हैं
  • किसान का मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक होना चाहिए
Who is eligible for pm fasal bima yojana and registration process in hindi
पीएम फसल बीमा योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : istock

आवेदनकर्ता को क्या दस्तावेज चाहिए?

  • वहीं, अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपना आधार कार्ड ,बैंक खाते की पासबुक, खसरा नंबर, बुवाई का प्रमाण पत्र, और जमीन से जुड़े जरूरी कागजात चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज हैं तभी आप आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Who is eligible for pm fasal bima yojana and registration process in hindi
पीएम फसल बीमा योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : istock

पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी पीएम फसल बीमा योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाना होता है
  • इसके बाद आपको यहां होम पेज पर फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करना है
  • फिर आपको गेस्ट फॉर्मर के विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
Who is eligible for pm fasal bima yojana and registration process in hindi
पीएम फसल बीमा योजना से कैसे जुड़ें? - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसे आपको भरना है
  • अब आपको कैप्चा कोड भरना है और फिर क्रिएट यूजर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस पोर्टल पर लॉगिन करना होता है
  • फिर लॉगिन करने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना है और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने हैं
  • अब आखिर में आपको सबमिट कर देना है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed