फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Business Ideas: पानी के प्लांट का बिजनेस शुरू करके कर सकते हैं बंपर कमाई, ऐसे करें शुरुआत

Tue, 06 Aug 2024 06:33 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 06 Aug 2024 06:33 PM IST
विज्ञापन
How to start water purifier business know complete details here
Investment - फोटो : Istock

How to start water purifier business: आज हम आपको एक शानदार बिजनेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे शुरू करके आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। इस बिजनेस में आपको पानी का प्लांट लगाकर फिल्टर वाटर की बिक्री करनी होगी। बीते कुछ सालों में देश के भीतर लोग बोतल बंद पानी पीना काफी पसंद कर रहे हैं। इस कारण कई लोग इस व्यापार के माध्यम से मोटा मुनाफा कमा रहे हैं। इस बिजनेस में कमाई की कई संभावनाएं छिपी हुई हैं। गौर करने वाली बात है कि इस बिजनेस को शुरू करने में आपको कई रिस्क फैक्टर का सामना भी करना होगा। हालांकि, अगर आप सभी चीजों का ध्यान रखकर योजनाबद्ध ढंग से इस व्यापार को शुरू करते हैं तो आपके इस बिजनेस के सफल होने की संभावना काफी अधिक रहेगी। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस बिजनेस के बारे में विस्तार से - 

How to start water purifier business know complete details here
Investment - फोटो : Istock

इस बिजनेस को शुरू करने के लिए सबसे पहले आपको अपनी कंपनी बनानी होगी। कंपनी बनाने के बाद आपको उसका कंपनी एक्ट के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके अलावा आपको प्रशासन से लाइसेंस और आईएसआई नंबर भी लेना होगा। 

How to start water purifier business know complete details here
Investment - फोटो : Istock

इस व्यापार को शुरू करने के लिए आपको अच्छी खासी जगह की जरूरत होगी, जहां आप बोरिंग करवाकर आरओ, चिलर मशीन, केन आदि को रख सकें। इसके बाद आपको 20 लीटर की कैपेसिटी वाले लगभग 100 जार रखने होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to start water purifier business know complete details here
Investment - फोटो : Istock

इस बिजनेस में सभी जरूरी उपकरणों को खरीदने में आपका करीबन 4 से लेकर 5 लाख रुपये तक का खर्चा आ सकता है। इस प्लांट को शुरू करने के बाद आप लगभग 1 हजार लीटर तक पानी का प्रोडक्शन आसानी से कर सकेंगे। 

विज्ञापन
How to start water purifier business know complete details here
Investment - फोटो : Istock

आपका फिल्टर वाटर लोगों को पसंद आता है और उसकी अच्छी खासी बिक्री होती है, तो शुरुआत में आप इस व्यापार के माध्यम से हर महीने 30 से 50 हजार रुपये तक की कमाई आसानी से कर सकेंगे। वहीं आगे चलकर अगर आपके फिल्टर वाटर की बिक्री और ज्यादा होती है, तो यह कमाई और अधिक होगी।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed