Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana: भारत सरकार देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिसका सीधा लाभ जरूरतमंद और पात्र लोगों को मिलता है। किसी योजना के अंतर्गत सब्सिडी दी जाती है तो किसी योजना के अंतर्गत आर्थिक मदद। ठीक ऐसे ही भारत के किसानों के लिए भी केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाती है जिसमें से एक है प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना। इस योजना के अंतर्गत अगर पात्र किसानों की फसल खराब हो जाती है, उसे नुकसान हो जाता है या बारिश या अन्य किसी प्राकृतिक कारण के कारण किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है आदि। ऐसे में केंद्र सरकार इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को लाभ देती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"66b2075f7bb61194a802275d","slug":"who-is-eligible-for-pm-fasal-bima-yojana-and-registration-process-in-hindi-2024-08-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PFBY: क्या आप भी कर सकते हैं पीएम फसल बीमा योजना में आवेदन? यहां जानें पात्रता से लेकर आवेदन का तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PFBY: क्या आप भी कर सकते हैं पीएम फसल बीमा योजना में आवेदन? यहां जानें पात्रता से लेकर आवेदन का तरीका
Wed, 07 Aug 2024 09:26 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 07 Aug 2024 09:26 AM IST
विज्ञापन
पीएम फसल बीमा योजना से कैसे जुड़ें?
- फोटो : Amar Ujala
पीएम फसल बीमा योजना से कैसे जुड़ें?
- फोटो : istock
कौन लोग जुड़ सकते हैं योजना से?
- जो भी किसान अनुसूचित क्षेत्र में भूमि के मालिक हैं या किराएदार के तौर पर फसलों को उगाते हैं
- जो किसान भारत के निवासी हैं
- किसान का मध्यम वर्गीय परिवार से ताल्लुक होना चाहिए
पीएम फसल बीमा योजना से कैसे जुड़ें?
- फोटो : istock
आवेदनकर्ता को क्या दस्तावेज चाहिए?
- वहीं, अगर आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए अपना आधार कार्ड ,बैंक खाते की पासबुक, खसरा नंबर, बुवाई का प्रमाण पत्र, और जमीन से जुड़े जरूरी कागजात चाहिए। अगर आपके पास ये दस्तावेज हैं तभी आप आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम फसल बीमा योजना से कैसे जुड़ें?
- फोटो : istock
पात्र लोग ऐसे कर सकते हैं आवेदन:-
स्टेप 1
- अगर आप भी पीएम फसल बीमा योजना के तहत लाभ लेना चाहते हैं तो आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाना होता है
- इसके बाद आपको यहां होम पेज पर फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करना है
- फिर आपको गेस्ट फॉर्मर के विकल्प पर क्लिक करना है
विज्ञापन
पीएम फसल बीमा योजना से कैसे जुड़ें?
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा जिसे आपको भरना है
- अब आपको कैप्चा कोड भरना है और फिर क्रिएट यूजर के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा और फिर आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से इस पोर्टल पर लॉगिन करना होता है
- फिर लॉगिन करने के बाद आपको एप्लीकेशन फॉर्म भरना है और संबंधित दस्तावेज अपलोड करने हैं
- अब आखिर में आपको सबमिट कर देना है।