Gold Selling Tips: सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच कई लोग अपनी पुरानी ज्वेलरी बेचने का मन बना रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि बाजार में सोने का जो भाव चल रहा है, जरूरी नहीं कि पुराना सोना बेचने पर आपको उतनी ही रकम मिले।
{"_id":"6b03f130b95bb797b9084889","slug":"4-mistakes-to-avoid-while-selling-gold-after-a-price-crash-2026-11-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ध्यान दें: कीमतों में गिरावट के बीच बेच रहे हैं सोना? ये 4 गलतियां आपकी जेब पर पड़ सकती हैं भारी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
ध्यान दें: कीमतों में गिरावट के बीच बेच रहे हैं सोना? ये 4 गलतियां आपकी जेब पर पड़ सकती हैं भारी
Mon, 23 Nov 2026 01:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 23 Nov 2026 01:24 PM IST
सार
- Gold Sale: सोने की कीमतों में गिरावट के बीच अगर आप अपना पुराना सोना बेचने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी में फैसला न करें
- कुछ छोटी गलतियों की वजह से आपको अपने सोने की सही कीमत से कम पैसे मिल सकते हैं
विज्ञापन
सोना बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
सोना बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : amarujala.com
सोने की शुद्धता कैसे चेक करें?
- पुराना सोना बेचते समय सबसे पहले उसकी शुद्धता जांचना जरूरी है
- कई बार गहनों पर 22 कैरेट लिखा होता है, लेकिन गहने बनाने, जोड़ लगाने या मिलावट के कारण सोने की असल शुद्धता अलग हो सकती है
- इसलिए जब भी सोना खरीदें तो सुनार को बोलें कि सोने की शुद्धता चेक करवाएं
- आप हॉलमार्क और HUID नंबर के जरिए बीआईएस केयर एप से भी सोने को चेक कर सकते है
सोना बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : AdobeStock
वजन में होने वाली गड़बड़ी से बचें
- सोने की कीमत तय करते समय गहने का कुल वजन ही मायने नहीं रखता
- उसमें मौजूद असली सोने का वजन देखा जाता है
- उदाहरण के तौर पर अगर आपने कोई सोने की चेन ली हैं, तो चेन का कुल वजन 20 ग्राम है और उसमें 2 ग्राम पत्थर या दूसरे गैर-सोने वाले हिस्से लगे हैं, तो कीमत 18 ग्राम सोने के आधार पर तय हो सकती है
- इसलिए सुनार से कुल वजन और शुद्ध सोने का वजन अलग-अलग पूछें
विज्ञापन
विज्ञापन
सोना बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : Freepik
पहली दुकान पर ही न बेच दें अपना सोना
- पुरानी ज्वेलरी बेचते समय जल्दबाजी करना नुकसानदायक हो सकता है
- हर ज्वेलर पुराने सोने की एक जैसी कीमत नहीं देता
- इसलिए कम से कम दो या तीन ज्वेलर्स से अपने गहनों की कीमत पता करें
- जहां पुराने सोने के सही रेट मिले, वहां सोना बेचें
विज्ञापन
सोना बेचते समय किन बातों का ध्यान रखें?
- फोटो : AdobeStock
सोने पर होने वाली कटौती के बारे में जानें
- कुछ ज्वेलर्स पुराने गहने खरीदते समय पिघलाने, रिफाइनिंग या अन्य खर्चों के नाम पर रकम काट सकते हैं
- हर कटौती गलत नहीं होती, लेकिन उसका कारण आपको पता होना चाहिए
- सुनार से पूछें कि किस चीज के लिए कितने पैसे काटे जा रहे हैं
- एक बार में ही कीमत तय कर लें ताकि सुनार बार-बार किसी अन्य चीजों के नाम पर पैसे कम न करे
