दुनिया भर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल बड़े पैमाने पर किया जाता है। इस एप ने इंस्टेंट मैसेजिंग के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव लाने का काम किया है। व्हाट्सएप के बेहतरीन इंटरफेस और उसके शानदार फीचर्स एक यूजर फ्रेंडली अनुभव हम लोगों को देते हैं। यही एक बड़ा कारण है, जिसके चलते किसी और मैसेजिंग एप का उपयोग करने की बजाए लोग इसे यूज करना ज्यादा पसंद करते हैं। व्हाट्सएप समय समय पर अपने यूजर्स के लिए शानदार फीचर्स लेकर आता रहता है। वहीं दूसरी तरफ कई लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल अश्लील मैसेज, झूठी अफवाहों को फैलाने के लिए भी करते हैं। अगर आप भी इस तरह की गतिविधियों को व्हाट्सएप पर करते हैं, तो आपके व्हाट्सएप अकाउंट को बैन किया जा सकता है। आपको कभी भी व्हाट्सएप पर इस तरह के संदेशों को फॉरवर्ड नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में -
WhatsApp Tips: व्हाट्सएप इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना बंद हो जाएगा आपका अकाउंट
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 04 Apr 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन