भारत समेत दुनिया के कई सारे हिस्सों में आज के दौर में तेजी से डिजिटल ट्रांजेक्शन चल रहा है। हर कोई अब कैश लेस पेमेंट पर जोर दे रहा है। भारत में आज बेहतर इंटरनेट कनेक्शन और स्मार्टफोन के जरिए डिजिटल ट्रांजेक्शन को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिसके जरिए हर कोई छोटी-छोटी पेमेंट भी ऑनलाइन कर रहा है। इसके कई सारे फायदों में से एक सबसे बड़ा फायदा ये है कि इससे आपके समय की काफी ज्यादा बचत होती है, लेकिन अगर कहा जाए कि ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की अपनी कई सारी खामियां भी हैं तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। इसकी वजह से कई सारे लोग साइबर फ्रॉड के शिकार हो जाते हैं। आज के दौर में आए दिन लोगों के साथ ऑनलाइन ठगी के मामले सामने आ रहे हैं। कई सारे साइबर हैकर्स आज के दौर में भोले-भाले लोगों को बहुत ही आसानी से अपने जाल में फंसाकर उनके साथ ऑनलाइन पेमेंट के जरिए फ्रॉड करते हैं। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"624aca7451d07c44452115e6","slug":"online-fraud-how-to-protect-from-online-scams-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Online Fraud: अगर ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को रखना है सुरक्षित, तो भूलकर भी न करें ये चार गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Online Fraud: अगर ऑनलाइन फ्रॉड से खुद को रखना है सुरक्षित, तो भूलकर भी न करें ये चार गलतियां
Mon, 04 Apr 2022 04:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Mon, 04 Apr 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
जालसाज कैसे करते हैं ऑनलाइन ठगी?
- आमतौर पर ये शातिर अपराधी चार तरीके से अपने जाल में फंसाकर आपको अपना शिकार बनाते हैं और इसके बाद आपके बैंक अकाउंट को खाली कर देते हैं। ऐसे में आपको इन चार बातों का खासतौर पर ध्यान देना होगा, ताकि आप कभी ऑनलाइन ठगी के शिकार न हो सकें।
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
यूपीआई पिन भूलकर भी न करें शेयर
- जब भी आप ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के लिए किसी भी ऑनलाइन पेमेंट एप पर अपना लॉगिन आईडी बनाते हैं, तो आपको एक यूपीआई पिन मिलता है। ये पिन काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि इसी से आपका ऑनलाइन पेमेंट होता है। ऐसे में साइबर अपराधी कई बार आप से ये पिन नंबर जानने के लिए तरह-तरह के इनामी लालच देने के लिए फोन करते हैं। ऐसे में बहुत जरुरी है कि आप इस पिन को किसी के साथ भी शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
सही यूपीआई पेमेंट का करें इस्तेमाल
- आप कभी भी नकली और अनसर्टिफाइएड यूपीआई सिस्टम के जरिए किसी को पैसे ट्रांसफर न कीजिए, क्योंकि ये क्लोन एप ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से जुड़े सभी जरुरी पासवर्ड्स और पिन को चुरा लेते हैं, जिसे वो बाद में इस्तेमाल करके आपके बैंक अकाउंट से पैसे निकाल सकते हैं।
विज्ञापन
ऑनलाइन फ्रॉड से बचने के तरीके
- फोटो : istock
हमेशा विश्वसनीय एप से पेमेंट करें
- अगर आप ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर कर रहे हैं, या फिर किसी को ऑनलाइन पेमेंट करना चाहते हैं। तो आप सिर्फ पेटीएम, भीम और गूगल पे से ही भुगतान कीजिए। ये सभी प्लेटफार्म काफी ज्यादा भरोसेमंद है और इन पर किसी भी प्रकार के फ्रॉड से बचने में मदद मिलती है।