Pan Card: आपको कई कामों के लिए कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। इसमें सरकारी व गैर-सरकारी दोनों तरह के काम शामिल होते हैं। इनमें आपको आधार कार्ड के अलावा भी कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत होती है। ऐसा ही एक दस्तावेज है आपका पैन कार्ड। दरअसल, अगर ये पास में न हो, तो आपके कई काम तक अटक सकते हैं। पैन कार्ड की जरूरत बैंक में खाता खुलवाने के लिए, वित्तीय लेन देन करने के लिए, लोन लेने के लिए और क्रेडिट कार्ड बनवाने जैसे कई अन्य कामों के लिए होती है। लेकिन अगर आपका पैन कार्ड कभी किसी कारण से गुम हो जाता है, तो आपके लिए जरूरी है कि आप कुछ कदम तुरंत उठाएं। वरना आप दिक्कत में पड़ सकते हैं, क्योंकि पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल तक हो सकता है। तो चलिए आपको इस बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"62e26b4e72e2e555092c35ef","slug":"what-to-do-if-pan-card-is-lost-so-that-someone-will-not-misuse-it-know-details-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pan Card: आपके गुम हुए पैन कार्ड का भी हो सकता है गलत इस्तेमाल, लग सकती है चपत, तुरंत उठाएं ये कदम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Pan Card: आपके गुम हुए पैन कार्ड का भी हो सकता है गलत इस्तेमाल, लग सकती है चपत, तुरंत उठाएं ये कदम
Thu, 28 Jul 2022 04:30 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 28 Jul 2022 04:30 PM IST
विज्ञापन
Pan Card Is Lost: पैन कार्ड गुम होने पर क्या करें
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Pan Card Is Lost: पैन कार्ड गुम होने पर क्या करें
- फोटो : istock
इन बातों का रखना चाहिए ध्यान:-
एफआईआर करवाएं
- पैन कार्ड गुम हो जाने की स्थिति में आपको तुरंत एफआईआर करवानी चाहिए। अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन में जाकर बताएं कि आपका पैन कार्ड कहां गुम हुआ और एफआईआर करवाकर उसकी कॉपी अपने पास जरूर रखें, ताकि भविष्य में आपको कोई दिक्कत न हो।
Pan Card Is Lost: पैन कार्ड गुम होने पर क्या करें
- फोटो : istock
सूचना देनी चाहिए
- अगर आपका पैन कार्ड कहीं गुम हो गया है, तो आपको इसकी जानकारी अपने नजदीकी पैन कार्ड दफ्तर में देनी चाहिए। इससे आपको नया पैन कार्ड जारी होने में मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pan Card Is Lost: पैन कार्ड गुम होने पर क्या करें
- फोटो : amar ujala
- हालांकि, आप ई-पैन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन कार्यालय में जानकारी देकर आप खुद को सुरक्षित करते हैं। अगर भविष्य में आपके पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल होता है, तो आप इससे बच सकते हैं और आपको कोई दिक्कत नहीं होती है।
विज्ञापन
Pan Card Is Lost: पैन कार्ड गुम होने पर क्या करें
- फोटो : istock
लोन की स्थिति देखना जरूरी
- पैन कार्ड गुम होने पर आपको अपने लोन की स्थिति जरूर देखनी चाहिए। आप सिबिल स्कोर देखने वाले एप या वेबसाइट पर जाकर ये जान सकते हैं कि आपके नाम पर कौन से और कितने लोन चल रहे हैं। अगर इनमें से कोई लोन ऐसा है, जो आपने नहीं लिया है तो तुरंत इसकी शिकायत बैंक को करें।