फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sukanya Samriddhi Yojana: बेटियों की शादी की चिंता खत्म करेगी ये स्कीम, निवेश करने पर मिलेगा शानदार रिटर्न

Thu, 28 Jul 2022 03:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 28 Jul 2022 03:57 PM IST
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana For Girls Future Know Benefits Interest Rate Details In Hindi
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

Sukanya Samriddhi Yojana: अगर आपके घर पर हाल ही में बेटी का जन्म हुआ है, तो ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको बेटियों के लिए चलाई जा रही एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम सुकन्या समृद्धि योजना है। आप अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना में खुलवा सकते हैं। ये एक छोटी बचत योजना है। इस स्कीम में निवेश करके आप अपनी बेटी को एक बेहतर भविष्य दे सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आप मैच्योरिटी के समय मिलने वाली राशि का इस्तेमाल अपनी बेटी की शादी या उसकी उच्च शिक्षा के लिए कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम निवेश की सीमा 250 रुपये है। वहीं अधिकतम निवेश की सीमा 1.5 लाख रुपये तय की गई है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.6 प्रतिशत का इंटरेस्ट रेट मिल रहा है।

Sukanya Samriddhi Yojana For Girls Future Know Benefits Interest Rate Details In Hindi
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना में आप अपनी बेटी का अकाउंट किसी भी पोस्ट ऑफिस ब्रांच या कमर्शियल ब्रांच की अधिकृत शाखा में विजिट करके खुलवा सकते हैं। सुकन्या समृद्धि योजना में खाता बेटी की आयु 10 वर्ष के होने से पहले खोला जाता है।

Sukanya Samriddhi Yojana For Girls Future Know Benefits Interest Rate Details In Hindi
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम के अंतर्गत बेटी के खाते का संचालन उसकी उम्र 21 या 18 वर्ष के बाद शादी होने तक किया जा सकता है। इसके अलावा बेटी की उम्र 18 वर्ष होने के बाद उसकी उच्च शिक्षा के लिए इस स्कीम से 50 प्रतिशत तक राशि निकाली जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana For Girls Future Know Benefits Interest Rate Details In Hindi
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत आपको ऋण की सुविधा नहीं मिलती है। इस योजना का उद्देश्य बेटियों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करना है। इसके अलावा परिवार के समक्ष बेटियों के शादी के दौरान आने वाली आर्थिक दिक्कतों को कम करना है।

विज्ञापन
Sukanya Samriddhi Yojana For Girls Future Know Benefits Interest Rate Details In Hindi
Sukanya Samriddhi Yojana - फोटो : Istock

अगर आप इस योजना में अपनी बेटी का खाता खुलवाना चाहते हैं, तो आपको आधार कार्ड, बच्ची के माता पिता की तस्वीर, बालिका का जन्म प्रमाण पत्र, कानूनी अभिभावक का पैन कार्ड, राशन कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस और निवास प्रमाण पत्र की जरूरत होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed