फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बात काम की: बैंक अकाउंट से पैसा कट गया, लेकिन सामने वाले को नहीं मिला? जानें पैसे वापस पाने का तरीका

Wed, 02 Sep 2026 11:38 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 02 Sep 2026 11:38 AM IST
सार

सोचिए आपने किसी को पैसे भेजे और आपके बैंक खाते से पैसे कट गए, लेकिन वो सामने वाले व्यक्ति को नहीं मिले। ऐसे में आपको पैसे वापस कैसे मिलेंगे?

विज्ञापन
What to do if money was deducted from your bank account but the recipient did not receive it
पेमेंट नहीं हुई और बैंक खाते से पैसे भी कट गए, तो कैसे वापस मिलेंगे? - फोटो : Amar Ujala AI

आज के समय में लगभग हर कोई ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करता है। यूपीआई की अलग-अलग एप के जरिए लोग 1 रुपये से लेकर हजारों रुपये तक की पेमेंट करते हैं।

पर कभी ऐसा होता है कि पैसे तो बैंक खाते से कट जाते हैं, लेकिन सामने वाले व्यक्ति को पैसे नहीं मिलते। ऐसे में लोग परेशान हो जाते हैं, लेकिन आप यहां जान सकते हैं कि आप कैसे इन पैसों को वापस प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में...

What to do if money was deducted from your bank account but the recipient did not receive it
पेमेंट नहीं हुई और बैंक खाते से पैसे भी कट गए, तो कैसे वापस मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

पैसे कट जाएं, तो क्या करें?

सबसे पहले क्या करें?

  • सबसे पहले तो ट्रांजैक्शन से जुड़ी जानकारियों को अपने पास सुरक्षित रख लें
  • ट्रांजैक्शन आईडी, यूटीआर नंबर, तारीख और समय जैसी चीजों को नोट कर लें
  • आप इन सभी के स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, ये आपके काफी काम आ सकते हैं
What to do if money was deducted from your bank account but the recipient did not receive it
पेमेंट नहीं हुई और बैंक खाते से पैसे भी कट गए, तो कैसे वापस मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं

  • जब कोई ट्रांजैक्शन फंस जाती है तो ऐसे में आप 24-48 घंटे इंतजार कर सकते हैं
  • दरअसल, एनपीसीआई और आरबीआई के नियमों के अनुसार, तकनीकी खराबी या सर्वर फेल होने पर कटे हुए पैसे अपने आप आपके अकाउंट में आ जाते हैं
  • इसमें 24-48 घंटे लग जाते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
What to do if money was deducted from your bank account but the recipient did not receive it
पेमेंट नहीं हुई और बैंक खाते से पैसे भी कट गए, तो कैसे वापस मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

आप शिकायत कर सकते हैं

  • आप चाहें तो ट्रांजैक्शन फेल होते ही तुरंत शिकायत कर सकते हैं
  • आपको यूपीआई एप पर ही फेल हुए पेमेंट पर क्लिक करना है
  • यहां पर आपको हेल्प सेक्शन मिलेगा या रिपोर्ट इश्यू का विकल्प चुन लें
  • यहां से आप अपनी शिकायत दर्ज कर कटे हुए पैसे वापस पा सकते हैं
विज्ञापन
What to do if money was deducted from your bank account but the recipient did not receive it
पेमेंट नहीं हुई और बैंक खाते से पैसे भी कट गए, तो कैसे वापस मिलेंगे? - फोटो : Adobe Stock

बैंक को भी कर सकते हैं शिकायत

  • आप चाहें तो अपने बैंक को ऑनलाइन या ऑफलाइन शिकायत भी कर सकते हैं
  • फोन बैंकिंग के जरिए आप शिकायत दर्ज करवा सकते हैं
  • आप नजदीकी ब्रांच जाकर भी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं

नोट:- कटे हुए पैसे अधिकतर मामलों में भेजने वाले व्यक्ति के पास ही वापस आते हैं और कुछ ही मामलों में सामने वाले व्यक्ति को जाते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed