फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PRANAM Scheme: क्या है भारत सरकार की PRANAM योजना, जिसके आने के बाद केमिकल खादों पर निर्भरता हो जाएगी कम

Tue, 20 Sep 2022 02:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 20 Sep 2022 02:38 PM IST
विज्ञापन
What is the PM PRANAM Scheme Know Expected Subsidy Amount on Chemical Fertilizers for Farmers
PRANAM Scheme - फोटो : Istock

PRANAM Scheme: भारत की अर्थव्यवस्था का एक बड़ा भाग कृषि पर आधारित है। ऐसे में देश की एक बड़ी आबादी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष तौर पर सीधे कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। देश में किसानों की आय में बढ़ोतरी करने के लिए समय समय पर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा कई योजनाओं का संचालन किया जाता रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक खास स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। आज के समय देश में ऐसे किसानों की संख्या काफी अधिक है, जो केमिकल फर्टिलाइजर का इस्तेमाल खेती करने के लिए करते हैं। ऐसे में किसानों को जहरीले रासायनिक उर्वरकों से छुटकारा दिलाने के लिए भारत सरकार एक खास स्कीम को शुरू करने की योजना बना रही है। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री प्रनाम योजना है। इस स्कीम का पूरा नाम पीएम प्रमोशन ऑफ अल्टरनेटिव विटामिन्स फॉर एग्रीकल्चर एडमिनिस्ट्रेशन योजना है। इस स्कीम को देश भर में लागू करने के लिए केंद्र, राज्य सरकारों को प्रोत्साहन राशि देने का काम करेगी।

What is the PM PRANAM Scheme Know Expected Subsidy Amount on Chemical Fertilizers for Farmers
PRANAM Scheme - फोटो : Istock

इस प्रोत्साहन राशि का लाभ पाकर राज्य सरकारें रासायनिक खाद का इस्तेमाल करने की बजाए वैकल्पिक खादों पर अपनी निर्भरता को बढ़ा सकेंगी। देश में बड़े पैमाने पर किसान रासायनिक खादों का उपयोग करते हैं। ऐसे में सरकार को ज्यादा मात्रा में किसानों को इन फर्टिलाइजर पर सब्सिडी ऑफर करना पड़ता है।

What is the PM PRANAM Scheme Know Expected Subsidy Amount on Chemical Fertilizers for Farmers
PRANAM Scheme - फोटो : Istock

इसका काफी ज्यादा बोझ सरकारी खजाने पर पड़ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केमिकल कंपाउंड और फर्टिलाइजर मंत्रालय ने प्रनाम स्कीम का प्रस्ताव जारी किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What is the PM PRANAM Scheme Know Expected Subsidy Amount on Chemical Fertilizers for Farmers
PM Pranam Scheme - फोटो : Istock

प्रनाम स्कीम को लेकर राज्यों से सुझावों की भी मांग की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का जिक्र किया गया है कि इस स्कीम के शुरू होने के बाद प्रनाम योजना को लेकर अलग से फंड को आवंटित नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
What is the PM PRANAM Scheme Know Expected Subsidy Amount on Chemical Fertilizers for Farmers
PM Pranam Scheme - फोटो : Istock

इस स्कीम से जुड़े फंड का प्रबंधन मौजूदा फर्टिलाइजर सब्सिडी से ही किया जाएगा। इस स्कीम को लागू करने से पहले केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विचार-विमर्श किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed