Apply Ayushman Card: हर कोई चाहता है कि वो स्वस्थ रहे, लेकिन इस दौड़ती-भागती जिंदगी में बीमारियों से बच पाना थोड़ा मुश्किल नजर आता है। वहीं, अगर बीमार होने पर अस्पताल जाएं, तो इलाज में भी काफी पैसे खर्च होते हैं। पर जो लोग आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं, उनके लिए अस्पताल का खर्च उठाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे ही लोगों की मदद के लिए सरकार की तरफ से 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोग आयुष्मान कार्ड के जरिए मुफ्त में अपना 5 लाख रुपये तक का इलाज करवा सकते हैं। तो चलिए आपको इस कार्ड के बारे में विस्तार से बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"632976c8ad71057f9352bc88","slug":"ayushman-bharat-health-card-scheme-apply-online-eligibility-and-benefits-all-you-need-to-know","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ayushman Card: आयुष्मान योजना में कैसे करें आवेदन, कौन ले सकता है लाभ? यहां जानें सारे सवालों के जवाब","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ayushman Card: आयुष्मान योजना में कैसे करें आवेदन, कौन ले सकता है लाभ? यहां जानें सारे सवालों के जवाब
Tue, 20 Sep 2022 01:52 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Tue, 20 Sep 2022 01:52 PM IST
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है
- फोटो : Amar Ujala
योजना के बारे में जान लीजिए
- योजना का नाम:- 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना'
- फायदा:- योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, और फिर ये लोग अपना मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं।
- योजना की वेबसाइट:- https://pmjay.gov.in/
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है
- फोटो : Twitter
कौन लोग उठा सकते हैं लाभ?
- अगर आप भूमिहीन व्यक्ति हैं
- परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
- अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
- अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं
- अगर आपके पास कच्चा मकान है
- अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
- निराश्रित, आदिवासी या फिर ट्रांसजेंडर हैं आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है
- फोटो : Istock
इतने का मिलता है लाभ
- आयुष्मान योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड जारी किए जाते हैं। इसके बाद कार्डधारक लिस्ट में शामिल अस्पताल में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त में इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
आयुष्मान कार्ड बनवाने की पात्रता क्या है
- फोटो : Faceboo/@aadhaarsmartcard
इन दस्तावेजों की होती है जरूरत
- अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं, तो इस दौरान आपको कुछ दस्तावेज चाहिए। इसमें आपका आधार कार्ड, राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र और मोबाइल नंबर जरूरी है।