IRCTC Vaishno Devi Tour Package: कल से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। ऐसे में अगर आप नवरात्रि के अवसर पर किसी धार्मिक यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको आईआरसीटीसी के एक शानदार टूर पैकेज के बारे में बताने जा रहे हैं। इस टूर पैकेज के अंतर्गत आपको मां वैष्णो देवी के दर्शन करने का मौका मिल रहा है। माता वैष्णो देवी के मंदिर की गिनती भारत के लोकप्रिय तीर्थस्थलों में की जाती है। माता वैष्णो देवी का मंदिर कटरा शहर की समीप की पहाड़ियों पर स्थित है। हर साल बड़ी संख्या में भक्त यहां पर माता का दर्शन करने के लिए आते हैं। यहां पर भक्तों के लिए प्रशासन द्वारा कई इंतजाम भी किए गए हैं। आईआरसीटीसी के माता वैष्णो देवी टूर पैकेज में आपको कई शानदार सुविधाएं भी मिल रही हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में विस्तार से -
IRCTC: नवरात्रि पर आईआरसीटीसी करा रहा मां वैष्णो देवी के दर्शन, इतना है किराया
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Wed, 02 Oct 2024 05:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन