फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

केजरीवाल का बुजुर्गों को तोहफा, दिल्ली के सभी वरिष्ठ नागरिकों का होगा मुफ्त इलाज, जानिए क्या है संजीवनी योजना?

Wed, 18 Dec 2024 04:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 18 Dec 2024 04:31 PM IST
सार

Sanjeevani Yojana: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा एलान किया है। दिल्ली के बुजुर्गों के लिए उनकी सरकार संजीवनी योजना लेकर आई है। संजीवनी योजना के अंतर्गत 60 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों का मुफ्त इलाज होगा।

विज्ञापन
What Is Sanjeevani Yojana Know Benefits And Eligibility Criteria
संजीवनी योजना - फोटो : Amarujala

Sanjeevani Yojana: दिल्ली के बुजुर्गों के लिए बड़ी खबर है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा एलान किया है। दिल्ली के बुजुर्गों के लिए उनकी सरकार संजीवनी योजना लेकर आई है। संजीवनी योजना के अंतर्गत 60 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों का मुफ्त इलाज होगा। इस स्कीम की सबसे खास बात यह है कि बुजुर्ग किसी भी सामाजिक वर्ग से आते हों, फिर चाहे वो अमीर हों या गरीब, सबका मुफ्त इलाज होगा।



इस स्कीम में एपीएल या बीपीएल की कोई लिमिट नहीं होगी। हालांकि, अभी इस योजना की घोषणा की गई है। इसे अभी लॉन्च नहीं किया गया है। अरविंद केजरीवाल के मुताबिक विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली में अगर उनकी सरकार बनती है तो संजीवनी योजना को पास किया जाएगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इस स्कीम के बारे में विस्तार से -

What Is Sanjeevani Yojana Know Benefits And Eligibility Criteria
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

इलाज का सारा खर्च उठाएगी सरकार

संजीवनी योजना के अंतर्गत 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग नागरिक, चाहे वे निजी अस्पताल में इलाज करवाएं या फिर सरकारी, सारा खर्चा संजीवनी योजना के अंतर्गत सरकार देगी। इस योजना के अंतर्गत खर्च की कोई सीमा तय नहीं की गई है। जितना भी खर्च इलाज के दौरान आएगा, वह सरकार वहन करेगी।

What Is Sanjeevani Yojana Know Benefits And Eligibility Criteria
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

हाल ही में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 70 साल से अधिक उम्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों को 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर प्रदान करने का फैसला लिया था।

Ayushman Bharat Yojana: क्या पति-पत्नी और बच्चे एक साथ ले सकते हैं आयुष्मान भारत योजना का लाभ? जानिए नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
What Is Sanjeevani Yojana Know Benefits And Eligibility Criteria
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

हालांकि, इस स्कीम को दिल्ली में लागू नहीं किया गया था। ऐसे में इसको लेकर लगातार दिल्ली सरकार से सवाल-जवाब किया जा रहा था। वहीं, संजीवनी योजना के ऐलान के बाद इसे आयुष्मान भारत योजना की काट के तौर पर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
What Is Sanjeevani Yojana Know Benefits And Eligibility Criteria
Ayushman Bharat Yojana - फोटो : Freepik

इससे पहले दिल्ली सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लॉन्च किया है। इस योजना के अंतर्गत पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है। महिला सम्मान योजना के अंतर्गत विधानसभा चुनावों के बाद दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये दिए जाएंगे।

Delhi Mahila Samman Yojana: क्या है महिला सम्मान योजना? जानिए कैसे करें इस स्कीम में आवेदन?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed