फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMVY: क्या है पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने की पात्रता? यहां करें चेक

Wed, 18 Dec 2024 03:47 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 18 Dec 2024 03:47 PM IST
सार

केंद्र सरकार कई सारी योजनाएं चलाती है जिसमें पिछले साल सितंबर माह में पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की गई। जो लोग पात्र हैं उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं।

विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana eligibility Criteria
कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana eligibility: सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ देने का काम किया जाता है। राज्य सरकारें और केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं। जैसे, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से जुड़कर आप लाभान्वित हो सकते हैं।



केंद्र सरकार की इस योजना से मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। अगर आप भी पात्र हैं तो आप आवेदन करके लाभ ले सकते हैं, लेकिन आप पहले ये चेक कर लें कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं। तो चलिए जानते हैं कौन लोग इस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में पात्रता सूची देख सकते हैं...

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana eligibility Criteria
कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग पात्र हैं? 

अगर आप भी इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि आप पात्र हैं या नहीं। नीचे दी गई पात्रता सूची देखकर आप ये जान सकते हैं कि आप आवेदन कर सकते हैं या नहीं...
 

  • फिशिंग नेट निर्माता
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो राजमिस्त्री हैं
  • धोबी और दर्जी
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana eligibility Criteria
कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • अगर आप मूर्तिकार हैं
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो अस्त्रकार हैं
  • अगर आप सुनार हैं
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • जो लोग मालाकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana eligibility Criteria
कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

लाभार्थियों को ये लाभ दिए जाते हैं

  • अगर आप पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। फिर जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक लाभार्थी को रोजाना 500 रुपये दिए जाते हैं। इसके अलावा लाभार्थियों को इसेंटिव देने का भी प्रावधान है। वहीं, आपको 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं जिससे आप टूलकिट खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana eligibility Criteria
कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं, इस योजना से जुड़ने के बाद आपको बिना गारंटी और सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का भी प्रावधान है। आपको पहले एक लाख रुपये का लोन मिलता है जिसे आपको तय समय पर चुकाना होता है। अगर आप तय वक्त तक लोन चुका देते हैं तो आपको अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन मिल जाता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed