दिल्ली सरकार महिलाओं को आर्थिक स्तर पर सशक्त करने के लिए एक बेहद ही शानदार योजना का संचालन कर रही है। इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना है। इस योजना को शुरू करने का ऐलान गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था। मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू की जाने की बात वित्त वर्ष 2024-25 का बजट पेश करते समय की गई थी। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया है कि महिला सम्मान योजना के अंतर्गत 1 हजार रुपये की पहली दो किस्तें चालू वित्त वर्ष के अंत तक महिलाओं के खाते में भेज दी जाएंगी। गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस बारे में बताया था कि अगले विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के अंतर्गत मिलने वाली 1 हजार रुपये की राशि को बढ़ाकर 2100 रुपये कर दिया जाएगा।
Delhi Mahila Samman Yojana: क्या है महिला सम्मान योजना? जानिए कैसे करें इस स्कीम में आवेदन?
इस स्कीम का नाम मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना है। इस योजना को शुरू करने का एलान गुरुवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस योजना के शुरू होने के बाद दिल्ली की कई महिलाएं यह सवाल कर रही हैं कि इस स्कीम में आवेदन की प्रक्रिया क्या है? इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको उस प्रोसेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन कर सकती हैं।
House Construction: घर बनवाने से पहले जरूर जान लें ये बातें, हो सकती है लाखों रुपये की बचत
मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको दिल्ली सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है।
Bike Tips: सर्दियों में चला रहे हैं बाइक, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकता है हादसा
नेक्स्ट स्टेप पर आपको आवेदन फॉर्म भरना है। फॉर्म भरने के बाद आपको इसे जरूरी दस्तावेजों के साथ अटैच करना है। इसके बाद आपको इसे नजदीकी सरकारी ऑफिस में जाकर जमा करना होगा।
PM Kisan Yojana: सरकार इस दिन जारी कर सकती है 19वीं किस्त, लाभ पाने के लिए किसान तुरंत ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
फॉर्म जमा करने के बाद संबंधित अधिकारी द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी। वेरिफिकेशन के बाद अगर आपका आवेदन स्वीकृत हो जाता है, तो इस स्थिति में आपको इसको लेकर एक नोटिफिकेशन मिलेगा। अगर आप इस स्कीम में आवेदन करने जा रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इसमें आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, पैन कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, एड्रेस प्रूफ जैसे- बिजली बिल, पानी बिल या राशन कार्ड आदि दस्तावेज शामिल हैं। अगर आपके पास ये दस्तावेज नहीं हैं तो आपके आवेदन को रद्द किया जा सकता है।
Year Ender 2024: साल 2024 में महिलाओं के लिए सरकार ने शुरू की ये शानदार योजनाएं, जानें डिटेल्स