फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Mandhan Yojana: किसानों को मिलेगी सालाना 36 हजार रुपये की पेंशन, जानें क्या है स्कीम की पात्रता

Fri, 04 Nov 2022 04:15 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 04:15 PM IST
विज्ञापन
What is PM Kisan Mandhan Yojana Know How to Get 36000 Rs Pension Per Month
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

PM Kisan Mandhan Yojana: आज हम आपको भारत सरकार की एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना है। देश में आज भी ऐसे किसानों की संख्या काफी ज्यादा है, जिनको एक उम्र के बाद कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। उम्र के इस पड़ाव पर उनके पास कमाई का कोई जरिया भी नहीं होता है। देश में किसानों की इसी समस्या को देखते हुए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना की शुरुआत की है। इस योजना में निवेश करके किसान अपने भविष्य को आर्थिक रूप से सुरक्षित कर सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने के बाद किसानों को 60 की उम्र के बाद हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन मिलती है। हालांकि, इस स्कीम में रजिस्ट्रेशन करने के बाद किसानों को एक निश्चित मात्रा में पैसों को निवेश करना होता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में आवेदन की पात्रता क्या है?

What is PM Kisan Mandhan Yojana Know How to Get 36000 Rs Pension Per Month
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना में 18 से 40 साल की उम्र के बीच के किसान आवेदन कर सकते हैं। भारत सरकार ने इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर देश के सीमांत और आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए की है।

What is PM Kisan Mandhan Yojana Know How to Get 36000 Rs Pension Per Month
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

इस स्कीम में जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर या उससे कम भूमि है। वहीं इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं। अगर आपके पास इससे ज्यादा मात्रा में भूमि है। इस स्थिति में आपके आवेदन को रद्द कर दिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
What is PM Kisan Mandhan Yojana Know How to Get 36000 Rs Pension Per Month
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करने के लिए आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। इनमें आधार कार्ड, पहचान पत्र, आय प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, खेत का खसरा खतौनी, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। 

विज्ञापन
What is PM Kisan Mandhan Yojana Know How to Get 36000 Rs Pension Per Month
PM Kisan Mandhan Yojana - फोटो : Istock

देश भर में आर्थिक रूप से कमजोर कई किसान भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके निवेश कर रहे हैं। अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में आवेदन करते हैं। ऐसे में आपको इस स्कीम में हर महीने 55 रुपये का निवेश करना है। वहीं जब आपकी उम्र 60 वर्ष की हो जाएगी। उसके बाद आपको हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन (सालाना 36 हजार रुपये) मिलेगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed