फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tips and Tricks: गंदे हो गए हैं इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड, तो इस आसान तरीके से करें उसको साफ

Fri, 04 Nov 2022 03:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 03:17 PM IST
विज्ञापन
Tips And Tricks: How To Clean Dirty Electric Switch Board Without Getting Shocked At Home
How to Clean Electrical Switch Board - फोटो : Istock

Tips and Tricks: घरों की साफ-सफाई करना काफी जरूरी है। एक नियमित समय पर हम सभी लोग अपने घरों की साफाई करते हैं। हालांकि, एक समय के बाद हमारे घरों में स्विच बोर्ड पुराने होकर काफी गंदे हो जाते हैं। गंदे होने के बाद कई बार हम लोग इन्हें साफ करने के लिए विभिन्न तरीकों को अपनाते हैं। इसके बावजूद घर के पुराने स्विच बोर्ड ज्यों के त्यों रहते हैं। उन पर लगी गंदगी मिटने का नाम नहीं लेती है। अगर आपके घर पर लगे स्विच बोर्ड गंदे हो गए हैं और साफ नहीं हो रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने पुराने और गंदे हो चुके स्विच बोर्ड को दोबारा नया जैसा चमका सकते हैं। पुराने इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को चमकाने के ये रामबाण उपाय हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 

Tips And Tricks: How To Clean Dirty Electric Switch Board Without Getting Shocked At Home
How to Clean Electrical Switch Board - फोटो : Istock

अपने पुराने स्विच बोर्ड को साफ करने से पहले घर के मेन इलेक्ट्रिसिटी पावर को डाउन कर दें। इसके अलावा घर के सभी सदस्यों को बता दें कि आप गंदे हो चुके स्विच बोर्ड को साफ करने जा रहे हैं। ऐसे में वो मेन इलेक्ट्रिसिटी पावर के स्विच को ऑन न करें। इसके अलावा अपने हाथों में गलव्स और पैरों में चप्पल को जरूर पहनें।

Tips And Tricks: How To Clean Dirty Electric Switch Board Without Getting Shocked At Home
How to Clean Electrical Switch Board - फोटो : Istock

इसके बाद इलेक्ट्रिक स्विच बोर्ड को साफ करने के लिए आपको तीन चम्मच अमोनिया पाउडर, आधा कप पानी, दो चम्मच नींबू का रस, क्लीनिंग ब्रश लेना है। इन सभी चीजों को लेने के बाद एक कटोरी में अमोनिया का पाउडर डालें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Tips And Tricks: How To Clean Dirty Electric Switch Board Without Getting Shocked At Home
How to Clean Electrical Switch Board - फोटो : Istock

उसके बाद नींबू का रस और पानी की कुछ बूंदों को डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें। अब आपको ब्रश से उस घोल को पुराने स्विच बोर्ड में लगाना है। इसके 5 मिनट बाद क्लीनिंग ब्रश से स्विच बोर्ड को अच्छे से साफ करें। 

विज्ञापन
Tips And Tricks: How To Clean Dirty Electric Switch Board Without Getting Shocked At Home
How to Clean Electrical Switch Board - फोटो : Istock

इसे करने के बाद आपको स्विच बोर्ड को कपड़े की मदद से अच्छे से साफ करना है। इस तरह से साफ करने पर आपका पुराना हो चुका स्विच बोर्ड दोबारा नया जैसा चमकने लगेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed