आज के इस डिजिटल युग में बैंकिंग सेवाएं पहले से ज्यादा सुविधाजनक और तेज हो गई हैं। UPI, NEFT, RTGS, IMPS जैसी सुविधाओं के जरिए हम बहुत तेजी से किसी के भी खाते में पैसों को ट्रांसफर कर पा रहे हैं। बैंकिंग सेवाओं के अधिक सुविधाजनक होने से अर्थव्यवस्था पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। एक समय था जब लोगों को छोटे-मोटे कार्यों के लिए भी बैंक जाना पड़ता था, वहीं आज के समय में आप घर बैठे अपने मोबाइल फोन और इंटरनेट की मदद से बैंक से जुड़े कई जरूरी काम कर सकते हैं और बैंकिंग सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।
IFSC Code: IFSC कोड क्या होता है? इसमें दर्ज 11 अंकों का क्या है मतलब
क्या आपको बैंक के IFSC कोड के बारे में पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको IFSC कोड के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम यह भी जानेंगे कि IFSC कोड में दर्ज 11 अंकों का क्या मतलब होता है?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्या होता है IFSC कोड?
IFSC कोड एक अल्फा-न्यूमैरिक कोड होता है। यह भारत में स्थित हर बैंक शाखा की एक विशिष्ट पहचान होती है। IFSC कोड को आरबीआई यानी भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा सभी बैंकों के लिए जारी किया जाता है।
Property Rights Of Women: शादी के बाद पिता की संपत्ति में बेटी का कितना होता है हक? जानिए यहां
फंड ट्रांसफर करते समय सही बैंक और शाखा की पहचान की जा सके, इसी वजह से इस कोड का इस्तेमाल किया जाता है। अब सवाल है कि IFSC कोड में दर्ज 11 अंकों का क्या मतलब होता है? आइए जानते हैं इसके बारे में -
PPF Investment: पीपीएफ का 15+5+5 फॉर्मूला करोड़पति बनाएगा आपको, हर महीने ब्याज से 61 हजार रुपये की होगी कमाई
IFSC कोड में दर्ज 11 अंकों का मतलब क्या होता है?
IFSC कोड में जो पहले चार अंक होते हैं, वे अल्फाबेट होते हैं और बैंक के नाम के बारे में जानकारी देते हैं। वहीं पांचवां अंक हमेशा 0 होता है। इस अंक को भविष्य में इस्तेमाल किए जाने के उद्देश्य से रिजर्व रखा गया है।
AC Tips: 1 टन के एसी को 8 घंटे चलाने पर कितने यूनिट बिजली की होती है खपत? जानिए यहां
वहीं जो आखिरी के छह अंक होते हैं, वे बैंक की शाखा के बारे में बताते हैं। इसी कारण से आईएफएससी कोड से यह तय होता है कि पैसा किस बैंक और किस शाखा में जा रहा है। इससे गलत ट्रांजैक्शन होने की संभावना काफी कम हो जाती है।
ATM: क्या एटीएम से पैसे निकालते समय दो बार कैंसिल बटन दबाने से पिन हो जाता है सिक्योर? जानिए खबर की सच्चाई