अगर आप लंबी समयावधि के लिए किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको सरकार की एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर आप अपने पैसों को इन्वेस्ट करके उस पर अच्छा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। खास बात यह है कि स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना भी नहीं करना पड़ता है। निवेश के लिहाज से यह स्कीम पूरी तरह सुरक्षित है और इस पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलेगा। इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में यह स्कीम पीपीएफ के नाम से भी जानी जाती है। लाखों लोग इस योजना में अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं। वर्तमान में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। यह ब्याज हर साल कंपाउंड भी होती है। इसी कड़ी में आइए समझते हैं कैसे आप 15+5+5 फॉर्मूला को अपनाकर करोड़पति बन सकते हैं।
PPF Investment: पीपीएफ का 15+5+5 फॉर्मूला करोड़पति बनाएगा आपको, हर महीने ब्याज से 61 हजार रुपये की होगी कमाई
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 19 May 2025 11:38 AM IST
सार
इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड योजना है। देश में यह स्कीम पीपीएफ के नाम से भी जानी जाती है। लाखों लोग इस योजना में अपने बचत के पैसों को निवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन