घर हर इंसान की बुनियादी जरूरतों में से एक है। देश में आज भी कई लोग ऐसे हैं जिनके पास अपना खुद का घर नहीं है। ऐसे में वे अपनी आमदनी का एक हिस्सा बचत के रूप में जोड़ते हैं ताकि भविष्य में घर खरीद सकें।
वर्तमान समय में महंगाई जिस तेजी से बढ़ रही है, उससे मकान और फ्लैट्स की कीमतों में लगातार इजाफा हो रहा है, ऐसे में आम आदमी के लिए घर खरीदना काफी मुश्किल काम बन गया है। इसी वजह से होम लोन की जरूरत काफी बढ़ गई है। आप कुछ पैसे डाउन पेमेंट के तौर पर देकर बाकी की राशि लोन के माध्यम से चुका सकते हैं।
हालांकि, होम लोन लेने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं, तो आपको आगे चलकर नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
ब्याज दरों की तुलना
- होम लोन लेने से पहले विभिन्न बैंकों और फाइनेंशियल संस्थानों द्वारा दी जा रही ब्याज दरों की तुलना करें और उस बैंक से ही लोन लें, जहां ब्याज दर कम हो और प्रोसेसिंग फीस या अन्य चार्जेज न्यूनतम हों।
- इसकेे अ्लावा यह भी समझें कि आपके लिए फिक्स रेट बेहतर है या फ्लोटिंग रेट।
ईएमआई आपकी आमदनी के अनुसार तय करें
- अपनी मासिक आय और खर्चों को ध्यान में रखते हुए ही लोन की ईएमआई तय करें।
- इस बात का ध्यान रखें कि आपकी ईएमआई आपकी मासिक आय का 40% से अधिक न हो, ताकि बाकी खर्चों पर असर न पड़े।
-
लोन की अवधि समझदारी से चुनें
- अगर आप लंबी अवधि के लिए लोन लेते हैं, तो आपकी मासिक ईएमआई कम जरूर होगी, लेकिन कुल ब्याज ज्यादा देना पड़ेगा।
- वहीं कम अवधि के लोन में ब्याज कम देना होता है लेकिन ईएमआई ज्यादा होती है। इस संतुलन को समझें और लोन अवधि का समझदारी से चयन करेें।
बैंक या संस्था की विश्वसनीयता की जांच करेंं
- होम लोन लेने से पहले बैंक या फाइनेंशियल संस्था की विश्वसनीयता और ट्रैक रिकॉर्ड जरूर जांचें।
- एक भरोसेमंद संस्थान से लोन लेने पर आपको भविष्य में बेहतर सुविधा मिलती है।