फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

AC Tips: 1 टन के एसी को 8 घंटे चलाने पर कितने यूनिट बिजली की होती है खपत? जानिए यहां

Mon, 19 May 2025 09:07 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 19 May 2025 09:07 AM IST
सार

How much unit electricity ac consume in 8 hours: ज्यादातर लोग अपने घरों में 1 टन या 1.5 टन एसी का उपयोग करते हैं। कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आखिर 1 टन एसी का उपयोग 8 घंटे करने पर कितने यूनिट बिजली की खपत होती है? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
How much unit electricity ac consume in 8 hours
AC Tips - फोटो : Freepik

How much unit electricity ac consume in 8 hours: मई का महीना चल रहा है, चिलचिलाती गर्मी से कई लोग काफी परेशान हैं। कई घरों में कूलर और पंखा चलाने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। इस कारण गर्मी से राहत पाने के लिए कई लोग अपने घरों में एसी लगवा रहे हैं। भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए एसी काफी कारगर उपाय है। गर्मी के सीजन में डिहाईड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा काफी ज्यादा रहता है, ऐसे में एसी की उपयोगिता काफी बढ़ जाती है। एसी का उपयोग करने से इस तरह की बीमारियों के होने का खतरा कम हो जाता है। हालांकि, एसी का उपयोग करने पर बिजली की काफी खपत होती है। ज्यादातर लोग अपने घरों में 1 टन या 1.5 टन एसी का उपयोग करते हैं। कई लोगों का यह सवाल रहता है कि आखिर 1 टन एसी का उपयोग 8 घंटे करने पर कितने यूनिट बिजली की खपत होती है? अगर आप इस बारे में जानना चाहते हैं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

How much unit electricity ac consume in 8 hours
AC Tips - फोटो : Freepik

1 टन का एसी 8 घंटे में कितने यूनिट बिजली की करता है खपत?

  • 1 टन के एसी को 8 घंटे तक इस्तेमाल करने पर वह कितने यूनिट बिजली की खपत करेगा?
  • इस बारे में पता करने के लिए आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है।
  • आप जिस एसी का इस्तेमाल कर रहे हैं वह इन्वर्टर एसी है या नॉन इन्वर्टर एसी, उस एसी की रेटिंग कितनी है? आदि कई बातों पर एसी द्वारा बिजली की खपत निर्भर करती है। 
How much unit electricity ac consume in 8 hours
AC Tips - फोटो : Freepik
  • अगर आपके पास 5 स्टार रेटिंग वाला 1 टन का इन्वर्टर एसी है और उसे आप हर रोज 8 घंटे तक इस्तेमाल करते हैं, तो हर दिन करीब 5.5 यूनिट बिजली की खपत हो सकती है।
  • वहीं अगर आपके पास 3 स्टार वाला इन्वर्टर एसी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How much unit electricity ac consume in 8 hours
AC Tips - फोटो : Freepik
  • इस स्थिति में हर रोज इसका 8 घंटे इस्तेमाल करने पर 8 यूनिट बिजली की खपत हो सकती है।
  • वहीं नॉन इन्वर्टर एसी का इस्तेमाल एक दिन में 8 घंटे करने पर बिजली की खपत 9.6 यूनिट तक हो सकती है। 
विज्ञापन
How much unit electricity ac consume in 8 hours
AC Tips - फोटो : Freepik
  • यह कैलकुलेशन सामान्य उपयोग पर की गई है, जिसमें एसी को 24 से 26 डिग्री सेल्सियस पर चलाया जाता है।
  • वहीं अगर आप एसी का उपयोग 24 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर करते हैं, तो एसी ज्यादा बिजली की खपत करेगा।
  • इस कारण बिजली की बचत करने के लिए आपको एसी का उपयोग 24 डिग्री या उससे ज्यादा के तापमान पर करना चाहिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed