फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cloud Seeding: क्या होती है क्लाउड सीडिंग? जानिए कैसे कृत्रिम ढंग से कराई जाती है बारिश

Thu, 30 Oct 2025 05:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 30 Oct 2025 05:36 PM IST
सार

क्लाउड सीडिंग भी तभी सफल होती है जब वातावरण में पर्याप्त बादल मौजूद होते हैं और उनमें नमी होती है। आइए जानते हैं क्या होती है क्लाउड सीडिंग और कैसे कृत्रिम ढंग से बारिश कराई जाती है? 

विज्ञापन
What is cloud seeding know how it works
क्लाउड सीडिंग क्या है? - फोटो : Adobe Stock

दिल्ली एनसीआर में दिवाली के बाद प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ा हुआ है। बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए 28 अक्तूबर को दिल्ली में कृत्रिम बारिश की पहली टेस्टिंग की गई। कई बार सरकारें और वैज्ञानिक क्लाउडिंग सीडिंग के जरिए कृत्रिम बारिश कराकर प्रदूषण के स्तर को कम करने को लेकर चर्चा करती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो दिल्ली में प्रदूषण के स्तर को क्लाउड सीडिंग की मदद से कुछ समय के लिए कम किया जा सकता है।



भारत में पहले भी कई राज्यों में क्लाउड सीडिंग का प्रयोग किया जा चुका है। हालांकि, क्लाउड सीडिंग भी तभी सफल होती है जब वातावरण में पर्याप्त बादल मौजूद होते हैं और उनमें नमी होती है। आइए जानते हैं क्या होती है क्लाउड सीडिंग और कैसे कृत्रिम ढंग से बारिश कराई जाती है? 

What is cloud seeding know how it works
क्लाउड सीडिंग क्या है? - फोटो : AdobeStock

क्या है क्लाउड सीडिंग?

क्लाउड सीडिंग एक खास तरह की तकनीक है, जिसमें वैज्ञानिक बादलों में रासायनिक तत्वों को छोड़ते हैं, ताकि बारिश को कराया जा सके। क्लाउड सीडिंग के जरिए उन इलाकों में बारिश कराई जाती है, जहां या तो सूखा होता है या बारिश कम होती है। 

Traffic Challan: ट्रैफिक पुलिस ने काट दिया है गलत चालान तो घबराएं नहीं, ऐसे करा सकते हैं रद्द 

What is cloud seeding know how it works
क्लाउड सीडिंग क्या है? - फोटो : Adobe Stock

क्लाउड सीडिंग कराए जाने का मुख्य उद्देश्य हवा को साफ करना, सूखा कम करना, बारिश की मात्रा को बढ़ाने के साथ साथ पानी की कमी को दूर करना है। वहीं दिल्ली में प्रदूषण के बढ़े हुए स्तर को कम करने के लिए क्लाउड सीडिंग की जा रही है। 

PM Vishwakarma Yojana: मोदी सरकार की शानदार योजना, 15,000 की टूलकिट प्रोत्साहन राशि के साथ मिलते हैं ये फायदे

विज्ञापन
विज्ञापन
What is cloud seeding know how it works
क्लाउड सीडिंग क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कैसे होती है क्लाउड सीडिंग?

क्लाउड सीडिंग कराने से पहले वैज्ञानिक यह पता करते हैं कि कौन सा बादल बारिश कराने के लिए उपयुक्त है। वे बादल जिनमें नमी अधिक होती है और तापमान माइनस या जीरो डिग्री के आसपास होता है वे क्लाउड सीडिंग के लिए उपयुक्त होते हैं। 

PM Mudra: सरकार की शानदार योजना, बिजनेस शुरू करने के लिए मिल रहा इतने लाख रुपये का लोन, ऐसे करें आवेदन

विज्ञापन
What is cloud seeding know how it works
क्लाउड सीडिंग क्या है? - फोटो : Adobe Stock

बादल की पहचान करने के बाद विमान की मदद से उन पर रासायनिक पदार्थ का छिड़काव किया जाता है। ये रासायनिक पदार्थ बादल में पानी की बूंदों के बनने की प्रक्रिया को तेज कर देते हैं। इसके बाद बूंदें बड़ी होने लगती हैं और पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव की वजह से नीचे गिरने लगती हैं। क्लाउड सीडिंग कराने के लिए सिल्वर आयोडाइड, सोडियम क्लोराइड, पोटैशियम आयोडाइड जैसे रासायनिक पदार्थों का इस्तेमाल किया जाता है। 

Indian Railways: छठ पूजा के बाद वापस लौट रहे यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने किया ये बड़ा एलान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed